फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी का दर्द: मम्मा अब आप जाओ…भटको मत, मां को याद करते ही फफक पड़ी मेधावी, बोली- जल्दी क्या है ड्राइव करने की

Wed, 21 Aug 2024 04:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी नीरज दीक्षित, अमर उजाला, कानपुर
नीरज दीक्षित, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 Aug 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Kanpur car accident, Mumma you go now, dont get lost, Medhavi burst into tears on remembering her mother
saket nagar road accident - फोटो : amar ujala

मम्मा की आत्मा भटक रही है, मेरे सपनों में रोज आती हैं। आंखों में आंसू भरकर मुझे निहारती हैं, मगर कहती कुछ नहीं। मैंने कई बार मम्मा से सपने में कहा कि आप जाओ, भटको मत। हम लोगों ने आपको आजाद कर दिया है। यह कहते-कहते 13 साल की मेधावी फफकने लगती है। ये वही मेधावी है, जिससे दो अगस्त को साकेतनगर में नाबालिग कार चालक ने हमेशा के लिए उसकी मां छीन ली।

ऐसे नाबालिग चालकों पर मेधावी का गुस्सा भी फूटा। कहा कि इतनी जल्दी क्या है ड्राइव करने की, 18 साल का होने के लिए दो-तीन साल इंतजार नहीं कर सकते। हीरो बनने के चक्कर में किसी के मम्मी-पापा को मत छीनो। आज मैं बिना मम्मा के कैसी हूं, मैं ही जानती हूं।

Kanpur car accident, Mumma you go now, dont get lost, Medhavi burst into tears on remembering her mother
saket nagar road accident - फोटो : amar ujala

अपने नाना-नानी के पास ही है मेधावी
कभी स्कूल के स्टेज पर खूब थिरकने वाली मेधावी अब जांघ में पड़ी रॉड पर हाथ रखे हुए सिर्फ एकटक छत को ही निहारती है। समझदार इतनी है कि बूढ़े नाना-नानी को देखती है, तो मुस्कुरा देती है। उसकी मुस्कुराहट देख नाना-नानी की आंखें डबडबा जाती हैं। फिर तीनों लिपटकर रोने लगते हैं। ऐसा दिन में एक नहीं, कई बार होता है। इस समय मेधावी अपने नाना-नानी के पास ही है।

Kanpur car accident, Mumma you go now, dont get lost, Medhavi burst into tears on remembering her mother
saket nagar road accident - फोटो : amar ujala

जांघ का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने रॉड डाली है
डब्ल्यू ब्लॉक साकेतनगर में रहनी वाली मेधावी दो अगस्त का दिन शायद ही कभी भूल पाए, जब वह मां भावना मिश्रा के साथ स्कूटी से डॉक्टर के पास जा रही थी। साकेतनगर टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में इतनी जोरदार टक्कर मारी थी कि दोनों उछलकर दूर जा गिरी थीं। हादसे में भावना की मौत हो गई थी, जबकि मेधावी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मेधावी की जांघ का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने रॉड डाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur car accident, Mumma you go now, dont get lost, Medhavi burst into tears on remembering her mother
saket nagar road accident - फोटो : amar ujala

बोली- मेरी मम्मा जैसा कोई नहीं था
अकेले कमरे में गुमसुम बैठकर फूल सी दिखने वाली मेधावी पूरे दिन मोबाइल पर कभी मां भावना के डांस का वीडियो देखती है तो कभी करवाचौथ पर सजी-धजी मां की तस्वीर निहारती है। मेधावी से जब उसकी मां का जिक्र किया गया तो उसके चेहरे पर हल्की सी मुस्कुराहट आई, फिर बोली मेरी मम्मा से अच्छा कोई नहीं था।

विज्ञापन
Kanpur car accident, Mumma you go now, dont get lost, Medhavi burst into tears on remembering her mother
saket nagar road accident - फोटो : amar ujala

मां कहती थी- आओ तुम्हारे बाबा जैसे बाल ठीक कर दूं
वह मंगलवार को भी सपने में आई। मेरे और पापा के साथ ऐसा व्यवहार कर रही थी, जैसे दुनिया से गई ही न हो। इसके बाद मेधावी फिर सुबकने लगती है। मेधावी के मुताबिक मां उसके स्कूल जाने का पूरा ध्यान रखती थी, ड्रेस निकालकर रखती थी और बालों में चोटी करते हुए कहती थी कि आओ तुम्हारे बाबा जैसे बाल ठीक कर दूं। मम्मा ही उसे स्कूल से घर लाती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed