कानपुर में घाटमपुर कोतवाली के पतारा स्थित घर से 500 मीटर दूर एक छाह माह की गर्भवती युवती का शव गुरुवार सुबह बाग में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवती की हत्या कर शव फेंके जाने का पुलिस से आरोप लगाया। मौके पर युवती के मुंह से झाग निकलने से जहरीला पदार्थ खाने या खिलाए जाने की आशंका जताई गई। पुलिस ने घटनास्थल की फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ गहनता से जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
युवती कानपुर में काम करने की बात कहकर रहती थी। पतारा निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उनकी अविवाहित बेटी (24) लगभग चार महीने पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। जब वह वापस घर लौटी तो उसने बताया कि वह गर्भवती है। इसके चलते उसके प्रेमी ने उसे छोड़ दिया है। 12 जुलाई को कानपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, इसके बाद उसने घरवालों को बताया कि वह रामादेवी चौराहे के पास रह रही है।
2 of 7
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला
- फोटो : amar ujala
आम के बगीचे में पड़ा मिला शव
बीते कुछ दिनों से युवती का फोन बंद जाने लगा तो परिजनों को चिंता हुई, लेकिन उसका पता न होने के चलते परिजन बेटी के फोन आने का इंतजार ही करते रहे। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने युवती का शव पतारा कस्बा स्थित उसके घर से महज पांच सौ मीटर दूर स्थित गांव निवासी नरेंद्र पाल सिंह के आम के बगीचे में पड़ा मिला है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
3 of 7
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला
- फोटो : amar ujala
दुष्कर्म की आशंका को लेकर बनाई गई स्लाइड
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसीपी कृष्ण कांत ने बताया कि सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। शव के मुंह से झाग जैसा निकला था। युवती के प्रेमी का पता लगाया जा रहा है। वहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की आशंका को लेकर स्लाइड बनाई गई। इसी के साथ स्वाब, बाल, नाखून के साथ मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने युवती के छह से सात माह के गर्भवती होने की पुष्टि की है। फिलहाल परिजनों ने हत्या कर शव बाग में फेंकने का आरोप लगाया है।
4 of 7
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला
- फोटो : amar ujala
गर्भवती होने पर प्रेमी ने छोड़ा, दूसरे लड़के संग रहने लगी थी
युवती की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गर्भवती हो गई तो उसके प्रेमी ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद बेटी को एक दूसरे लड़के ने अपना लिया, लेकिन वह उसका नाम और पता नहीं जानती। एक बार फोन पर उससे बात हुई थी, तो बोली थी कि लेकर आऊंगी। बताया कि 12 जुलाई को वह छोटी बहन को बताकर घर से चली गई थी। तब वह पांच माह की गर्भवती थी। मां ने बताया कि सबसे पहले वह दिल्ली गई थी। तब वर्ष 2024 में छोटी बहन की शादी में आई थी। उसके बाद बीच बीच में आती रहती थी। वह कानपुर में कोचिंग सेंटर में काम करने की बात परिजनों को बताती थी।
5 of 7
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला
- फोटो : amar ujala
जमीन पर मिले चार पहिया वाहन के टायर के निशान
घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। जमीन पर चार पहिया वाहन के टायर के निशान मिले हैं। वहीं पहुंची डॉग स्क्वायड का कुत्ता घटनास्थल से पश्चिम की ओर लगभग एक किमी दूर केवड़िया रोड तक गया। उसके बाद वापस लौट आया, इससे पुलिस अनुमान लगा रही है, कि गाड़ी से आए हुए व्यक्ति में कोई केवड़िया तक गया होगा। या फिर उस गाड़ी से युवती को डंप किया गया होगा।