Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर अग्निकांड: 'खिड़कियां खोल बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे लोग', सीढ़ियों से मौत बनकर दौड़ी आग; पड़ोसी बने मसीहा

Tue, 17 Nov 2026 11:14 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 17 Nov 2026 11:14 AM IST
सार

कानपुर के पटकापुर स्थित रामनारायण बाजार की पांच फुट चौड़ी सड़क पर 120 वर्ग गज जमीन में बने अनाधिकृत छह मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। हादसे में एक किशोर और एक महिला की मौत हो गई जबकि किशोर की मां समेत दो लोग घायल हुए हैं। आग लगने के बाद फ्लैट में ही लोग फंसे रह गए थे । चीख पुकार पर दौड़े आसपास के लोगों ने 40-50 लोगों को सुरक्षित निकाला।

विज्ञापन
Kanpur Apartment Fire: Two Dead as 50 Residents Rescued by Brave Neighbours
Kanpur Apartment Fire - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर के पटकापुर के राधिका अपार्टमेंट में सोमवार तड़के लगी भीषण आग ने दो लोगों की जान ले ली। ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई आग देखते ही देखते सीढ़ियों और रेलिंग के सहारे ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। धुएं ने हर फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। बाहर निकलने का दूसरा रास्ता न होने और सीढ़ियों पर आग व धुआं भरने से लोग फ्लैटों में फंस गए। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। ऐसे में आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों ने साहस दिखाते हुए करीब 40-50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग के दौरान लिफ्ट भी अपने आप ऊपर-नीचे चलती रही।
Trending Videos
Kanpur Apartment Fire: Two Dead as 50 Residents Rescued by Brave Neighbours
कानपुर के पटकापुर के राधिका अपार्टमेंट में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपार्टमेंट में रह रहे लोगों के अनुसार, हर दरवाजे पर काले धुएं का गुबार और उसके बीच धधकती लपटों को जिसने देखा उसने दोबारा दरवाजा खोलने की हिम्मत नहीं की।
Kanpur Apartment Fire: Two Dead as 50 Residents Rescued by Brave Neighbours
कानपुर के पटकापुर के राधिका अपार्टमेंट में आग लगने के बाद बचाव अभियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीढ़ियों का रास्ता तो उतरने के लिए बंद सा ही हो गया और गेट के पास जल रहे वाहनों ने जान बचाने का कोई रास्ता नहीं छोड़ा था। मजबूरन लोगों को रेलिंग से कूदना पड़ा या फिर छतों और छज्जों के सहारे निकलना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Apartment Fire: Two Dead as 50 Residents Rescued by Brave Neighbours
कानपुर के पटकापुर के राधिका अपार्टमेंट में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। पास में रहने वाले सुरेंद्र कश्यप, प्रेम तिवारी, रवि और श्याम ने बच्चों, महिलाओं व पुरुषों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। पहली और दूसरी मंजिल से कुछ लोगों ने रेलिंग से कूदकर जान बचाई। बाद में दमकल कर्मियों ने भी इमारत में फंसे आठ लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
Kanpur Apartment Fire: Two Dead as 50 Residents Rescued by Brave Neighbours
कानपुर के पटकापुर के राधिका अपार्टमेंट में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने अपार्टमेंट के गेट पर ताला लगा दिया था। दोपहर में पुलिस ने ताला खोला तो लोगों ने जरूरत का सामान निकाला। इसके बाद फिर से ताला लगा दिया गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed