फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kannauj: किशोरी की मेडिकल जांच पूरी, कैमरों की DVR जब्त, खुलेंगे उस रात के राज, बढ़ाई जाएगी दुष्कर्म की धारा

Tue, 13 Aug 2024 08:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Aug 2024 08:47 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Medical examination of the teenager completed, statement recorded in front of the magistrate
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
किशोरी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित किशोरी की मेडिकल जांच करावाई। उसके बाद मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज कराया गया। किशोरी के बयान के बाद अब आरोपी नवाब सिंह यादव के खिलाफ दुष्कर्म की भी धारा बढ़ाई जाएगी। इस बीच नोएडा से यहां पहुंचे उसके माता-पिता ने भी अपनी नाबालिग बेटी संग हुई घटना पर बात की।


मां ने अपनी ननद पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ तहरीर दी है। माना जा रहा है कि पुलिस अब मुकदमे में और धाराएं बढ़ा सकती है। इससे आरोपी नवाब सिंह पर कानून का शिकंजा कसता दिख रहा है। इस बीच किशोरी को लेकर कॉलेज गई उसकी बुआ फरार हो गई है। पुलिस उसकी भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उसकी तलाश में जुटी है। कन्नौज के इस हाई प्रोफाइल घटनाक्रम में मंगलवार को कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
Kannauj: Medical examination of the teenager completed, statement recorded in front of the magistrate
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
रविवार की रात सामने आई इस घटना के बाद सोमवार को पुलिस ने कन्नौज सदर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ किशोरी से छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद पीड़ित किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई थी।
Kannauj: Medical examination of the teenager completed, statement recorded in front of the magistrate
कन्नौज कांड - फोटो : अमर उजाला
हालांकि सोमवार को जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने जिला यह प्रक्रिया पूरी करवाई। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। बताया जा रहा है कि वहां भी किशोरी ने अपने साथ घटनाक्रम बताया। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस अब आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kannauj: Medical examination of the teenager completed, statement recorded in front of the magistrate
कन्नौज कांड - फोटो : अमर उजाला
उधर वह महिला अचानक से गायब हो गई है, जो किशोरी को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के कॉलेज पहुंची थी। एसपी अमित कुमार आनंद के मुताबिक किशोरी की बुआ की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। पहले दिन शिकायत करने के बाद से वह अपना बयान बदल रही है। उसे जांच के लिए बुलाया गया था, लेकिन सामने नहीं आई। उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी।


 
विज्ञापन

सामने आएंगे उस रात के राज, सीसीटीवी की डीवीआर जब्त

Kannauj: Medical examination of the teenager completed, statement recorded in front of the magistrate
कन्नौज कांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बाकायदा वहां लगा डीवीआर जब्त कर लिया है। पुलिस इसकी मदद से कॉलेज में रविवार की रात की पूरी गतिविधियों को खंगालने में जुटी है। पुलिस का मानना है कि रविवार की रात पीड़िता किस तरह उस कॉलेज में पहुंची और वहां उसके साथ हकीकत में क्या-क्या हुआ, यह सामने लाने में सीसीटीवी कैमरे अहम साबित होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed