फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: दोनों ने पहले खाए थे समोसे, फिर प्रेमिका को मारी गोली, प्रेमी ने खुद को भी उड़ाया…मुंह से निकल रहा था झाग

Mon, 30 Dec 2024 06:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 30 Dec 2024 06:57 AM IST
सार

Kannauj News: पुलिस की प्रारंभिक जांच में ऑनर किलिंग की बात सामने नहीं आई। लड़के की हालत नाजुक है। घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
Kannauj firing incident Both of them first ate samosas then shot the girlfriend boyfriend also shot himself
kannauj murder case - फोटो : amar ujala

कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में लक्षीराम नगला रोड से रंधीरपुर जाने वाले कच्चे मार्ग पर दोपहर में प्रेमी और प्रेमिका मिलने के लिए पहुंचे थे। किसी बात से नाराज होकर प्रेमी ने पहले प्रेमिका की कनपटी पर गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



इसके बाद युवक ने खुद की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। वह घायल होकर गिर पड़ा। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। यहां हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।

Kannauj firing incident Both of them first ate samosas then shot the girlfriend boyfriend also shot himself
kannauj murder case - फोटो : amar ujala

बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ते थे दोनों
विकास खंड के ग्राम खानपुर कुर्मी निवासी आकाश राजपूत (20) निगोह रोड स्थित कोमिल सिंह शांति देवी महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। उसके साथ में ही विशुनगढ़ रोड निवासी पायल शाक्य (17) भी पढ़ती है। रविवार को आकाश पल्सर बाइक से लक्षीराम नगला रोड पर पहुंचा था।

Kannauj firing incident Both of them first ate samosas then shot the girlfriend boyfriend also shot himself
kannauj murder case - फोटो : amar ujala

बातचीत के दौरान दोनों में कहासुनी हो गई
यहीं पर उसने पायल को मिलने के लिए बुला लिया। लक्षीराम नगला से रंधीरपुर जाने वाले कच्चे मार्ग पर 200 मीटर अंदर कमरुद्दीन के खेत के पास बातचीत के दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। आकाश ने तमंचे से पायल की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। दूसरी गोली उसने खुद की कनपटी पर मार ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kannauj firing incident Both of them first ate samosas then shot the girlfriend boyfriend also shot himself
kannauj murder case - फोटो : amar ujala

आकाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा
घायल आकाश घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल अजय अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा आकाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के बाद मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। कुछ ही देर में एसपी अमित आनंद व सीओ ओमकार नाथ शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
Kannauj firing incident Both of them first ate samosas then shot the girlfriend boyfriend also shot himself
kannauj murder case - फोटो : amar ujala

प्रारंभिक जांच में ऑनर किलिंग की बात सामने नहीं आई। लड़के की हालत नाजुक है। घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।  -अमित कुमार आनंद, एसपी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed