{"_id":"66d6c0c8da550ac644096de1","slug":"kannauj-case-neelu-yadav-connection-with-nawab-singh-police-intensify-search-details-in-hindi-2024-09-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कन्नौज कांड: कहां है नीलू यादव... नवाब सिंह से क्या है इसका कनेक्शन? अब पुलिस करेगी ये कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज कांड: कहां है नीलू यादव... नवाब सिंह से क्या है इसका कनेक्शन? अब पुलिस करेगी ये कार्रवाई
Tue, 03 Sep 2024 02:07 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 03 Sep 2024 02:07 PM IST
विज्ञापन
Kannauj Case
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के किशोरी दुष्कर्म कांड में सह आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलू यादव की तलाश में पुलिस की छापामारी तेज होती जा रही है। शहर में ही छिपे होने की सूचना पर सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
Kannauj Case
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलू यादव पर आरोप है कि उसने विवेचना प्रभावित करने के लिए पीड़िता की बुआ को लालच दिया और किशोरी के मेडिकल परीक्षण न कराने तथा कोर्ट में बयान न देने के एवज में चार लाख रुपये बुआ के परिचित के खाते में ट्रांसफर भी किए।
एसपी अमित कुमार
- फोटो : अमर उजाला
इसी आधार पर जांच के बाद पुलिस ने उसे मुकदमे में सह आरोपी बनाया है। एसपी ने 28 अगस्त को आरोपी नीलू यादव के ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है। रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि नीलू यादव शहर में ही कहीं छिपा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kannauj case
- फोटो : amar ujala
इस पर सीओ सिटी कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने शहर के कई मोहल्लों में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि नीलू यादव के शहर में होने का इनपुट मिला था, लेकिन वह नहीं मिला। यदि वह नहीं मिला तो उसके खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन
Kannauj case
- फोटो : अमर उजाला
बुआ की जमानत अर्जी पर सुनवाई आठ को
सोमवार को किशोरी दुष्कर्म कांड में सह आरोपी पीड़िता की बुआ की जमानत अर्जी कोर्ट में दाखिल की गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट में जमानत अर्जी दी गई है जिस पर अगली सुनवाई आठ सितंबर को होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने गलत तरीके से बुआ को मुकदमे में फंसाया है।
सोमवार को किशोरी दुष्कर्म कांड में सह आरोपी पीड़िता की बुआ की जमानत अर्जी कोर्ट में दाखिल की गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट में जमानत अर्जी दी गई है जिस पर अगली सुनवाई आठ सितंबर को होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने गलत तरीके से बुआ को मुकदमे में फंसाया है।