{"_id":"5e25b0868ebc3e4b092ba87a","slug":"kannauj-bus-accident-travels-files-missing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कन्नौज हादसा: साजिशन गायब की गईं विमल ट्रैवल्स की फाइलें, मौत के खेल में अफसर भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज हादसा: साजिशन गायब की गईं विमल ट्रैवल्स की फाइलें, मौत के खेल में अफसर भी शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 20 Jan 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
कन्नौज हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फर्रुखाबाद एआरटीओ कार्यालय से सामान्य से स्लीपर में तब्दील हुईं बस माफिया विमल चतुर्वेदी की सोलह बसों की फाइलें साजिश के तहत गायब कराई गईं। फाइलें चुराने में विमल की बसों का काम देख रहे दो दलालों के अलावा एक कर्मचारी की भूमिका सवालों के घेरे में है।
2 of 6
कन्नौज हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इसमें एक अफसर का हाथ भी माना जा रहा है, जो कई दिनों से सुबह आफिस खुलवाकर काम कर रहे हैं। उन्होंने दलाल व कर्मचारी के साथ बैठक भी की थी। दस जनवरी को कन्नौज की कोतवाली छिबरामऊ के गांव घिलोई के सामने सामान्य से स्लीपर में तब्दील हुई बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई थी।
3 of 6
कन्नौज बस-ट्रक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इसमें बीस लोगों की मौत हो गई थी। हादसे की जांच आगरा के उपायुक्त कर रहे हैं। एआरटीओ कार्यालय के कंप्यूटर में विमल चतुर्वेदी की 16 बसों को सामान्य बस से स्लीपर में तब्दील करने के मामले में तीन अफसरों के अनुमोदन का ही रिकॉर्ड है। कार्यालय से इन सोलह बसों का ही रिकॉर्ड गायब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कन्नौज हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इन स्लीपर बसों की फाइलें में दलाल ने फर्जी दस्तावेज लगाकर अनुमोदित कराई थीं। सूत्र बताते हैं कि हर सामान्य से स्लीपर बस में तब्दील करने में आदेश जारी करने के पचास हजार रुपये लिए गए थे। जब मामला फंसता दिखा तो दलाल व कर्मचारी की मिलीभगत से बसों की सभी सोलह फाइलें गायब करवा दी गईं।
विज्ञापन
5 of 6
कन्नौज हादसा
- फोटो : अमर उजाला
एआरटीओ कार्यालय के अफसर भी इसमें शामिल हैं। अफसर ने इसे लेकर दलाल व कर्मचारी से गुप्त बैठक भी की थी। पुलिस ने 16 फाइलों के चोरी होने मुकदमा शनिवार को दर्ज कर लिया था। कोतवाल जसवंत सिंह ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय में न तो चौकीदार है न ही चपरासी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।