फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुझने के बाद 80 डिग्री था बस का तापमान, अफसरों ने अंदर जाने की कोशिश की, फिर सुलगी तो पीछे हटे

Sat, 11 Jan 2020 03:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 11 Jan 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
kannauj bus accident: 80 degree was temperature of bus
आग बुझने के बाद बस में चढ़ता दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में टीम ने रात साढ़े दस बजे के लगभग आग पर काबू पा लिया। लेकिन आग बुझने के बाद भी बस का तापमान 80 डिग्री था।  जैसे ही प्रशासनिक अफसरों ने बस के अंदर जाने का प्रयास किया, एक बार फिर आग सुलगने लगी। इसके बाद लोगों को पीछे किया गया।

 
kannauj bus accident: 80 degree was temperature of bus
बस और ट्रक में टक्कर के बाद धमाका इतना तेज था कि आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया - फोटो : अमर उजाला
फायर बिग्रेड ने फिर से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। वहीं ट्रक व स्लीपर बस में आमने-सामने की भिड़ंत के बाद लगी आग की जानकारी पर नगर के अलावा आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। हर कोई बस में फंसे लोगों को बचाना चाहता था, लेकिन आग की भयंकर लपटें देख कोई भी पास में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।

 
kannauj bus accident: 80 degree was temperature of bus
धूं धूं कर जलती बस - फोटो : अमर उजाला
लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने बस के आसपास लोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी। घटना स्थल पर हजारों लोगों की भीड़ दिखाई तो दे रही थी लेकिन सभी तमाशबीन बने हुए थे। उधर, घिलोई गांव में ट्रक व स्लीपर बस में आमने-सामने की टक्कर के बाद जीटी रोड पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kannauj bus accident: 80 degree was temperature of bus
धमाके के बाद मच गया हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
दोनों तरफ वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। करमुल्लापुर के पास स्थित होटल के सामने बेवर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे इसमें सवार सात लोग घायल हो गए। घायल सड़क पर ही पड़े तड़पते रहे, इन्हें अस्पताल तक पहुंचाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला।

 
विज्ञापन
kannauj bus accident: 80 degree was temperature of bus
बस से उठती आग की लपटें - फोटो : अमर उजाला
यहां पर मौजूद लोगों ने घायलों को सड़क के किनारे अलाव जलाकर उसके सहारे बैठा दिया। घायलों ने बताया कि वह बेवर के पास हुमांयूपुर में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे, यहां से वापस लौटकर गांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed