फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्नौज हादसा: 'दोस्त रोको नहीं, चलने दो...ड्यूटी करनी है'; केतन से आखिरी मुलाकात में डॉक्टर्स ने कही थी ये बात

Thu, 28 Nov 2024 10:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 28 Nov 2024 10:22 AM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तड़के चालक को झपकी आने पर तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर ट्रक से टकरा गई हादसे में पांच की मौत हो गई, जबकि एक डॉक्टर गंभीर घायल है, उसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया है। स्कार्पियो कार एक्सप्रेस-वे पर 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी।

विज्ञापन
Kannauj accident Friend don stop I have to report for duty Doctors had told Ketan in last meeting
Kannauj accident - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में हुए दर्दनाक हादसे में तीन डॉक्टरों समेत पांच की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया। सैफई के आयुर्विज्ञान विवि के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जेरआर टू डॉ. केतन के भाई की शादी में जाने को लेकर हादसे में जान गंवाने वाले तीनों डॉक्टरों, दो स्टाफ के अन्य लोगों एवं घायल डॉक्टर में उत्साह था। 


सभी मंगलवार शाम को बुधवार सुबह तक लौटने का मन बनाकर निकले थे। मंगलवार शाम लगभग 05:20 पर लखनऊ के लिए निकल गए थे। शाम करीब साढ़े आठ बजे पहुंचने के बाद सभी ने शादी समारोह का आनंद लिया।
 
Kannauj accident Friend don stop I have to report for duty Doctors had told Ketan in last meeting
हादसे के बाद कार की हालत - फोटो : यूपीडा
सभी ने रात लगभग ढाई बजे डॉ. केतन से जाने की बात कही। डॉ. केतन ने उन्हें रात में निकलने से मना किया, लेकिन सभी ने बुधवार सुबह ड्यूटी पर जाने का हवाला दिया और आयुर्विज्ञान विवि के निकल लिए। कन्नौज में तिर्वा के पास वे सभी हादसे का शिकार हो गए। डॉ. केतन को लगभग चार बजे हादसे की जानकारी हुई।
Kannauj accident Friend don stop I have to report for duty Doctors had told Ketan in last meeting
डॉ. अरुण कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
बता दें कि डॉ. केतन ने अपने भाई की शादी के लिए माइक्राबायोलॉजी और बायोकेमेस्ट्री विभाग के साथियों को निमंत्रण दिया था। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के पीजी जेआर वन डॉ. अनिरुद्ध, टेक्नीकल ऑफीसर संतोष कुमार मौर्य, जेआर डॉ. जयवीर सिंह, जेआर डॉ. अरुण कुमार, बायोकेमेस्ट्री विभाग के जेआर डॉ. नरदेव कुमार और माइक्रोबायोलॉजी में जूनियर स्टोर ऑफीसर राकेश कुमार को विशेष रूप से आने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kannauj accident Friend don stop I have to report for duty Doctors had told Ketan in last meeting
संतोष कुमार मौर्य का फाइल फोटो - फोटो : परिजन
पत्नी से बोले थे संतोष- बस डेढ़-दो घंटे में पहुंच रहा हूं
टेक्निकल ऑफीसर संतोष कुमार मौर्य की पत्नी रीना बायोकेमेस्ट्री विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात हैं। संतोष पत्नी से सुबह तक लौटने की बात कहकर गए थे। बुधवार सुबह लगभग तीन बजे रीना की आंख खुली तो उन्होंने पति को फोन किया था। इस पर संतोष ने लखनऊ से निकल लेने की बात कहते हुए साढ़े चार-पांच बजे तक पहुंचने की बात कही थी।
विज्ञापन
Kannauj accident Friend don stop I have to report for duty Doctors had told Ketan in last meeting
घायल डॉ. जयवीर को रेफर किया गया - फोटो : अमर उजाला
घायल डॉक्टर के इलाज के लिए बनाया गया मेडिकल बोर्ड
हादसे में घायल डॉ. जयवीर सिंह को इलाज के लिए सुबह ही उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के इमरजेंसी में ले आया गया था। यहां उनके इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया था। शाम करीब साढ़े छह बजे हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटीलेटर वाली एंबुलेंस से गुरुग्राम मेदांता ले जाया गया।

आठ माह की गर्भवती हैं डॉ. जयवीर की पत्नी
डॉ. जयवीर सिंह की पत्नी डॉ. नीलम गैस्ट्रो विभाग में तैनात हैं। वह आठ माह की गर्भवती हैं। वह हादसे की जानकारी के बाद बदहवास हो गईं। साथी डॉक्टरों और वरिष्ठों ने उन्हें सांत्वना देकर डॉ. जयवीर के जल्द स्वस्थ होने का ढांढस बांधा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed