उन्नाव जिले के बंधुहार में मियागंज के पूर्व ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख की बहू ज्योति की गोली लगने से मौत के मामले में गुरुवार को पुलिस ने ज्योति के कमरे की तलाशी ली। लगभग बीस मिनट की खोजबीन के बाद पुलिस को सोफे के नीचे बुलेट बरामद हुई। बुलेट मिलने के बाद पुलिस ने कमरे को दोबारा सील कर दिया है। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है कि ज्योति ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या की गई।
{"_id":"5cdd6fe2bdec22075b0bfe1c","slug":"jyoti-murder-case-unnao-police-found-bullet-under-sofa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ज्योति हत्याकांडः सोफे के नीचे मिली गोली, शादी के बाद वो एक बार ही गई मायके, मौत छोड़ गई बड़ा सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति हत्याकांडः सोफे के नीचे मिली गोली, शादी के बाद वो एक बार ही गई मायके, मौत छोड़ गई बड़ा सवाल
Thu, 16 May 2019 07:56 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 16 May 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
सोफे के नीचे पुलिस को मिली गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोफे के नीचे पुलिस को बुलेट मिल गई
रोते बिलखते परिजन, मृतका की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रायबरेली जिले के थाना सरेनी निवासी राकेश सिंह ने बेटी ज्योति की शादी बंधुहार निवासी मुन्नू चौहान के बेटे संजीव कुमार सिंह से की थी। मंगलवार को गोली लगने से ज्योति की मौत हो गई थी। पिता राकेश की तहरीर पर पुलिस ने संजीव समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को आरोपी पति संजीव को गिरफ्तार करने के बाद देर रात ज्योति का पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में गोली नहीं मिली थी। इस पर पुलिस ने बुधवार रात ही ज्योति के कमरे की दोबारा तलाशी लेने का निर्णय लिया था।
आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार दोपहर दो बजे कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ज्योति के कमरे में पहुंची। पुलिस ने यहां बुलेट की तलाश शुरू की। लगभग बीस मिनट बाद कमरे में बाईं ओर रखे सोफे के नीचे पुलिस को बुलेट मिल गई। बुलेट को साक्ष्य के तौर पर रखने के अलावा पुलिस ने कमरे में अन्य साक्ष्य भी तलाशे। सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बुलेट बरामद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योति की फाइल फोटो, पुलिस से मृतका परिजनों की होती नोकझोंक(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
ज्योति की मौत के मामले की जांच सीओ सिटी उमेश चंद्र त्यागी को सौंपी गई है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी पति संजीव को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अन्य आरोपियों में ज्योति के सास, ससुर, जेठ व जेठानी फरार हैं। दादिया सास अभी घर में मौजूद हैं। पुलिस के अनुसार घटना की विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपी संजीव को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
आक्रोशित परिजनो का पुलिस के खिलाफ फूटा गु्स्सा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
ज्योति ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतका की डायरी और मोबाइल फोन, केस को सुलझाने में अहम मददगार साबित हो सकते हैं। मृतका के पति संजीव से अभी तक हुई पूछताछ में पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली है।