फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई धमाकों के आरोपी जलीस अंसारी ने किया बड़ा खुलासा, बोला सीएए के विरोध में यूपी को दहलाने आया था

Sun, 19 Jan 2020 10:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा सुनील कुमार मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
सुनील कुमार मिश्र, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 19 Jan 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
Jalees Ansari, accused of Mumbai blasts, said that he had come to UP to take revenge of nrc and caa
जलीस अंसारी को पकड़ कर ले जाती एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के फेथफुलगंज से शुक्रवार को गिरफ्तार इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी डॉ. जलीस अंसारी उर्फ डॉ. बम सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) के विरोध को और तेज कराने और उपद्रवियों का दुस्साहस बढ़ाने का तानाबाना बुन रहा था। पूरे यूपी को बम धमाकों से दहलाने की साजिश रच रहे डॉ. बम के पहले निशाने पर कानपुर, मेरठ और रामपुर थे।


 
Jalees Ansari, accused of Mumbai blasts, said that he had come to UP to take revenge of nrc and caa
मुम्बई का आतंकवादी जलीस अंसारी कानपुर से गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
उसने योजना बनाई थी कि वह मुंबई से फरार होने ते बाद सोनौली के रास्ते नेपाल भाग जाएगा और पुराने साथियों की मदद से यूपी में आतंकी हमलों को अंजाम दिलाएगा। शनिवार को एटीएस की पूछताछ में उसने यह जानकारियां दी हैं। जलीस ने बताया है कि 1993 में बम धमाकों की नींव उसने कानपुर से ही रखी थी। लिहाजा, इस बार भी यहीं से बम विस्फोटों की शुरुआत करने वाला था। यहां उसके पास मुफीद ठिकाने और तमाम लोग हैं।

 
Jalees Ansari, accused of Mumbai blasts, said that he had come to UP to take revenge of nrc and caa
जलीस अंसारी - फोटो : फाइल
अपने मददगारों को प्लानिंग समझाने के लिए कानपुर आया था। यहां से वह गोरखपुर जाता, जहां देश की सीमा पार कराने के लिए लोग इंतजार कर रहे थे। वैसे तो सोनौली से नेपाल जाना था, लेकिन कोई खतरा होने पर गोरखपुर के बजाय खलीलाबाद से होते हुए नौतनवा की तरफ से निकलकर सरहद पार कर जाता। इसके लिए बखिरा क्षेत्र के पुराने परिचितों से संपर्क साध रखा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jalees Ansari, accused of Mumbai blasts, said that he had come to UP to take revenge of nrc and caa
आतंकी जलीस को ले जाती एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला
सीएए के विरोध में उपद्रव शुरू होते ही रखी जाने लगी थी नजर 
सीएए के विरोध में देश भर में उपद्रव शुरू होते ही जेल में जलीस की गतिविधियों पर नजर रखी जाने लगी थी। उसके मंसूबों को एटीएस ने भांप लिया था। जलीस आईएसआई के हर इंडियन माड्यूल को संचालित करता था। उसके जरिये एटीएस आतंकवाद के अन्य आकाओं तक पहुंचना चाहती थी। यही वजह रही कि किसी सुरक्षा एजेंसी ने जलीस के पैरोल का विरोध नहीं किया।

 
विज्ञापन
Jalees Ansari, accused of Mumbai blasts, said that he had come to UP to take revenge of nrc and caa
एसटीएफ द्वारा पकड़ा गया आतंकी जलीस - फोटो : अमर उजाला
जनरल टिकट लेकर मुंबई से आया था कानपुर
मुंबई से जनरल टिकट लेकर जलीस पुष्पक एक्सप्रेस से कानपुर पहुंचा था। अफसरों का कहना है कि जलीस का हर शहर में नेटवर्क है। परिस्थितियों के मुताबिक किसी भी स्टेशन पर उतर कर ठिकाना ढूंढ लेता है। उसकेमुंबई से निकलते ही एटीएस ने गोरखपुर रूट के हर जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया था, लेकिन मुरादाबाद, कानपुर और लखनऊ में उसकेउतरने की ज्यादा संभावना थी। लखनऊ में उतरने पर वह दूसरी ट्रेन या बस से खलीलाबाद या गोरखपुर जाता। लिहाजा, इन शहरों की पुलिस पहले ही चौकन्नी थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed