फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहरे का कहर: 125 ट्रेनें लेट, 3500 टिकट वापस, ट्रेन-18 ढाई घंटे श्रमशक्ति चार घंटे देरी से आई

Sun, 19 Jan 2020 08:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 19 Jan 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
125 trains late, 3500 tickets returned
कोहरे की वजह से लेट हो रहीं ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला
कोहरे की वजह से शनिवार को सवा सौ ट्रेनें घंटों लेट रहीं। सभी प्रीमियम और एक्सप्रेस, मेल समय पर नहीं आ जा सकीं। पैसेंजर ट्रेनों की हालत तो और बुरी रही। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के टिकट काउंटर से और ऑनलाइन 3500 से अधिक टिकट निरस्त कराए गए।


 
125 trains late, 3500 tickets returned
पूरे दिन छाया रहा कोहरा, बढ़ी गलन - फोटो : अमर उजाला
वेटिंग हॉल में ट्रेनों का इंतजार करते-करते यात्री परेशान हो गए। ट्रेन-18 ढाई घंटे और श्रमशक्ति एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से नई दिल्ली से कानपुर आई। तेजस एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से दोपहर 2:32 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। वापसी की ट्रेन भी दो घंटे की देरी से दिल्ली से चली।

 
125 trains late, 3500 tickets returned
कानपुर सहित आसपास के जिलों में पूरे दिन छाया रहा कोहरा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से आने वाली और वाराणसी से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) भी ढाई घंटे की देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची। श्रमशक्ति एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से सुबह साढ़े 10 बजे कानपुर आई। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से कानपुर दोपहर एक बजे आई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
125 trains late, 3500 tickets returned
ठंड में स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कानपुर से दिल्ली जाने वाली रिवर्स शताब्दी पौने दो घंटे देरी से दिल्ली दोपहर 2:06 बजे पहुंची। दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस भी कानपुर सेंट्रल पर सुबह दो से ढाई घंटे देरी से रवाना हुईं। वापसी में भी ये ट्रेनें दिल्ली से देरी से चलीं। इसके अलावा मुंबई छपरा अंत्योदय तीन घंटे लेट हुई।

 
विज्ञापन
125 trains late, 3500 tickets returned
सेंट्रल स्टेशन पर कंबल ओढ़ कर बैठे यात्री - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-झांसी इंटरसिटी साढ़े तीन घंटे, दिल्ली-गया महाबोधि पौने पांच घंटे, दिल्ली-हावड़ा दूरंतो पांच घंटे, आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला साढ़े तीन घंटे, दिल्ली-हावड़ा राजधानी सवा चार घंटे, दिल्ली-सियालदह राजधानी साढ़े पांच घंटे, आनंद विहार-जयनगर गरीब रथ पौने छह घंटे, दरभंगा अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed