फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जालौन हादसे में 5 की मौत: झगड़ा न होता तो बच जाता हादसा, दूल्हे के पिता ने चालक से बस लेकर चलने के लिए कहा था

Mon, 08 May 2023 08:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 May 2023 08:05 AM IST
विज्ञापन
Jalaun up road accident, Five people died and many injured
jalaun road accident - फोटो : अमर उजाला

जालौन जिले के माधौगढ़ में बरात की एक बस पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। मढ़ेला से बरात हंसी-खुशी रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी स्थित गेस्टहाउस में आई थी। शादी की रस्में चल रही थीं। जयमाल के बाद अचानक वर पक्ष के लोगों की वधू पक्ष के लोगों से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। झगड़ा टालने के लिए मूलचंद्र बघेल (दूल्हे के पिता) चालक करन सिंह उर्फ कल्लू से तत्काल बस ले चलने के लिए कहा।



जिस पर कल्लू ने रात जगने के कारण थके होने की बात कही। दबाव बनाने पर वह चलने के लिए तैयार हो गया। गेस्टहाइस से बस केवल 20 किलोमीटर ही चली होगी कि अचानक जबरदस्त हादसा हो गया। हादसे में जो लोग सुरक्षित बच गए, वह घटना किस तरह से हुई कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। उनका कहना है कि हादसे के वक्त वह लोग सो रहे थे, जिससे उन्हें पता नहीं चल सका।

Jalaun up road accident, Five people died and many injured
jalaun road accident - फोटो : अमर उजाला

चाचा-भतीजे की मौत से पसरा मातम
हादसे में जान गंवाने वाले चाचा रघुनंदन सिंह अपने भतीजे कुलदीप सिंह के साथ खुशी-खुशी बरात के लिए निकले थे। रघुनंदन के पिता हरनाम सिंह ने बताया कि जैसे ही दोनों की मौत की सूचना घर पहुंची तो मां विजया देवी,पत्नी गुड्डी देवी, पुत्र पंकज सिंह, मनोज सिंह,अभिषेक सिंह पुत्री संध्या देवी बेहाल हो गईं। वहीं, कुलदीप की मौत से पत्नी नैना, पुत्र राजन सिंह व भाई मोहित सिंह बेहाल हैं। पिता वकील सिंह पुत्र की मौत से बार-बार गश खाकर गिर जाते हैं।

रिटायर फौजी के पिता बोले बेटे को बस चलाने से मना किया था
हादसे में रिटायर फौजी शिरोमन बघेल की मौत हो गई। फौजी के बेटे जशराज ने बताया कि उनका परिवार लहार में रह रहा है। घटना से पत्नी राममूर्ति, पुत्र जसरथ वघेल, हरेंद्र वघेल,पुत्री रीना बेहाल हैं। उधर, चालक चरन सिंह यादव उर्फ कल्लू की मौत से पत्नी सुमन देवी, पुत्र संजू सिंह, अंशू सिंह व भाई सर्वेश बेहाल हैं। मृतक के पिता रामबरन सिंह, मां रामबेटी ने बताया कि बेटा 15-20 वर्षों से बस चला रहा था। आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से पुत्र कल्लू से कहा था कि बस चलाना बंद कर दो और दूसरी नौकरी कर लो। पुत्र ने कहा था कि सकालग के बाद बस चलाना बंद कर देंगे। अंतियनपुरा पर दुकान रख कर घर का खर्च चलाएंगे। क्या पता था कि यह उसकी आखिरी सहालग होगी।

Jalaun up road accident, Five people died and many injured
jalaun road accident - फोटो : अमर उजाला
सोते सोते चली गई जान
बस हादसे से जिले में सनसनी फैल गई है, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक परिचालक को छोड़कर बस में सवार अधिकतर लोग सो रहे थे, हादसा होते ही बस में चीखपुकार मच गई। तीन लोगों की सोते सोते जान चली गई। वह किसी से मदद भी नहीं मांग पाए। लोगों का कहना है कि हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jalaun up road accident, Five people died and many injured
jalaun road accident - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने लिया घायलों का हालचाल
हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चांदनी सिंह सुबह लगभग आठ बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने घायलों से बात की और अच्छे इलाज का भरोसा दिलाया। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. प्रशांत निरंजन से अभी तक हुए इलाज की जानकारी ली। डीएम ने घायलों का सीटी स्केन जिला अस्पताल में कराने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम पूनम निगम भी मौजूद थीं। डीएम ने बताया कि घायलों और मृतकों को जल्द ही आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
Jalaun up road accident, Five people died and many injured
jalaun road accident - फोटो : अमर उजाला
15 मिनट तक ऑक्सीजन का होता रहा इंतजार
हादसे में घायल ब्रजेंद्र सिंह राजावत की हालत खराब होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसे जिस एंबुलेंस से भेजा रहा था, उसमें ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी। बाद में एक निजी एंबुलेंस बुलाई गई, जिसमें ऑक्सीजन की व्यवस्था थी। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग आधे घंटे का समय लगा। एंबुलेंस आने से पहले तक मरीज इमरजेंसी के गेट पर ही इंतजार करता रहा। इस बीच उसे ऑक्सीजन की जरूरत होने के बावजूद 15 मिनट तक व्यवस्था नहीं की जा सकी। बाद में मेडिकल कॉलेज से ही एक सिलिंडर मंगाया गया और एंबुलेंस आने तक उसे ऑक्सीजन लगाई गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed