फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jalaun Accident: अज्ञात वाहन से हुई थी टक्कर, बस के उड़ गए थे परखच्चे, पांच की मौत, देखें दर्दनाक तस्वीरें

Sun, 07 May 2023 10:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 07 May 2023 10:08 AM IST
विज्ञापन
Jalaun Accident, Collision with an unknown vehicle, the testicles of the bus were blown away, the painful deat
jalaun road accident - फोटो : अमर उजाला

जालौन जिले में माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा के पास शनिवार देर रात ढाई बजे बरात की एक बस पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को मेडिकल कॉलेज, उरई पहुंचाया गया है।



यहां से तीन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। तीन का इलाज उरई मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, थाना रेढर क्षेत्र के गांव मढ़ैला निवासी मूलचंद पाल के दो बेटों प्रमोद और सुनील की बरात रामपुरा थाना क्षेत्र के दुतावली निवासी रामधनी बघेल के घर गई थी।

इसमें रामधनी की बड़ी बेटी उपासना की शादी प्रमोद और दूसरी बेटी संध्या की शादी सुनील के साथ तय हुई थी। शनिवार रात में बरात चढ़त की रस्में पूरी होने पर अधिकतर बराती घर लौट रहे थे। दोनों दूल्हा और उनके परिजन शादी की बाकी रस्में पूरी करने के लिए वहीं रुक गए थे।

Jalaun Accident, Collision with an unknown vehicle, the testicles of the bus were blown away, the painful deat
jalaun road accident - फोटो : अमर उजाला

हादसे से उड़ गई थी बस की छत
शादी समारोह रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी स्थित एक गेस्ट हाउस में था। यहां से रात में लगभग ढाई बजे बस बरातियों को लेकर मढ़ैला लौट रही थी। इसी दौरान बंगरा-भिंड रोड पर गोपालपुरा पार करते ही बस किसी वाहन से टकराकर पलट गई। हादसे में बस की पूरी छत उड़ गई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

Jalaun Accident, Collision with an unknown vehicle, the testicles of the bus were blown away, the painful deat
jalaun road accident - फोटो : अमर उजाला

बदहवास होकर भागने लगे थे लोग
जिस समय यह घटना हुई उस दौरान अधिकतर बराती सो रहे थे। अचानक हुई इस घटना से बराती भयभीत होकर जागे और बदहवास होकर इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। इसी बीच किसी ने लड़के के पिता और दूसरे परिजनों को फोन लगाकर घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jalaun Accident, Collision with an unknown vehicle, the testicles of the bus were blown away, the painful deat
jalaun road accident - फोटो : अमर उजाला

112 पर सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
बस पलटने की सूचना मिलते ही शादी समारोह वाले स्थल पर कोहराम मच गया।  कुछ लोग वाहन लेकर घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों ने 112 पर भी सूचना दी। इस पर माधौगढ़ थाना पुलिस सहित अन्य फोर्स मौके पर पहुंची। एसपी डॉ. ईरज राजा भी रात में ही मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Jalaun Accident, Collision with an unknown vehicle, the testicles of the bus were blown away, the painful deat
jalaun road accident - फोटो : अमर उजाला

17 लोगों को सीएचसी पहुंचाया
पुलिस ने घटनास्थल से 17 लोगों को माधौगढ़ सीएचसी पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। इनमें बस चालक भिंड जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतियनपुरा निवासी चरण सिंह (40) उर्फ कल्लू, परिचालक विकास, मढ़ैला निवासी कुलदीप (30), रघुनंदन (35), सिरोभान पाल (60) की मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed