फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'चार साल से मारने की धमकी..कातिलों को पापा की दिनचर्या के बारे में पता था', स्कूल संचालक के बेटे का खुलासा

Mon, 24 Feb 2025 12:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जालौन
अमर उजाला नेटवर्क, जालौन Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 24 Feb 2025 12:55 PM IST
सार

जालौन में सनसनीखेज वारदात हुई। अपने खेत के पास बनी पुलिया पर बैठकर रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे योग कर रहे तीन विद्यालयों के संचालक की कुल्हाड़ी से सिर काटकर हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
Jalaun Murder Case They were continuously threatening to kill for four years
Jalaun Murder Case - फोटो : अमर उजाला
योग करते समय पीछे से स्कूल संचालक की हत्या करने के आरोपी पिछले चार वर्ष से लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुत्र का कहना है कि एक आरोपी तो अक्सर स्कूल में भी घुस आता था और जान से मारने की अक्सर धमकी देता था। बताया कि उन्हें मालूम था कि उसके पिता प्रतिदिन आरोपियों के गांव के पास स्थित अपने खेतों की तरफ टहलने जाते हैं। इसी के चलते घात लगाकर उन्होंने पिता की हत्या की है।


रामपुरा थाना क्षेत्र के सिलउवा बुजुर्ग निवासी विद्याराम आजाद रविवार की सुबह टहलने निकले थे, खेत के पास बनी पुलिया पर बैठकर वह योग कर रहे थे, तभी हमलावरों ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर उनकी हत्या कर दी थी। 
Jalaun Murder Case They were continuously threatening to kill for four years
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
शिकायतों के चलते प्रधानाचार्य के पद से हटा दिया था
मृतक के पुत्र दिनेश कुमार उर्फ रामजी ने बताया कि उनके पिता सेवानिवृत्त शिक्षक थे। इसके बाद उन्होंने तीन विद्यालयों का संचालन भी किया। वर्ष 2019 में पिता ने रामखिलावन को एक विद्यालय से प्रधानाचार्य के पद से शिकायतों के चलते हटा दिया था। तब से वह नाराज हो गया था। जबकि शिक्षक रामचरन भी किसी खुन्नस में सेवानिवृत्त होने के बाद रामखिलावन से मिल गया। 

 
Jalaun Murder Case They were continuously threatening to kill for four years
घटनास्थल पर ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
चार साल से जान से मारने की दे रहे थे धमकी
बताया कि दोनों आरोपी लगातार उसके पिता को पिछले चार साल से जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उनका मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। बताया कि आरोपी रामचरन कई बार स्कूल के अंदर घुस आया और उसके पिता से गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jalaun Murder Case They were continuously threatening to kill for four years
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
रात में काट दी गई थी पूरे गांव की बिजली 
ग्रामीणों की मानें तो शनिवार की रात पूरे गांव की लाइट ट्रांसफार्मरों से काट दी गई थी। इससे रात भर पूरे गांव में अंधेरा रहा था। ग्रामीण हत्या को लेकर इसे जोड़ रहे हैं। गांव के लोगों ने दबी जुबान से बताया कि लाइनमैनों ने गांव के दोनों ओर लगे ट्रांसफार्मरों से तार हटा दिए थे। इससे गांव की आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि रात में अंधेरा होने के चलते हत्या का प्लान तैयार कर लिया गया था। 
 
विज्ञापन
Jalaun Murder Case They were continuously threatening to kill for four years
विद्याराम आजाद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
स्कूल संचालक को कुल्हाड़ी से काट डाला
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां खेत के पास बनी पुलिया पर बैठकर रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे योग कर रहे तीन विद्यालयों के संचालक की कुल्हाड़ी से सिर काटकर हत्या कर दी गई।

प्रहार ऐसा किया कि सिर कटकर धड़ से अलग होकर नीचे गिर गया और धड़ पुलिया पर औंधा पड़ा रहा। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और तीन-चार अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed