फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भ्रष्ट नेता इस मंदिर में कदम न रखें, कुछ ऐसा नजारा है शनि देव के इस धाम का, विरोध किया तो बर्बादी

Wed, 14 Aug 2019 03:03 PM IST
शिखा पांडेय प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, कानपुर
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Aug 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
Interesting Facts of Bhrasht tantra vinashak shani dev temple of Kanpur
भ्रष्ट तंत्र विनाशक शनि मंदिर - फोटो : अमर उजाला
भारत में ऐसे कई मंदिर-मस्जिद हैं जहां पुरुषों व महिलाओं को जाने पर पाबंदी है या फिर प्रवेश के लिए बनाए गए खास नियमों का उन्हें विशेष तौर पर पालन करना पड़ता है। कानपुर में एक ऐसा अनोखा मंदिर है जहां किसी भी भ्रष्ट अधिकारी या नेता के जाने पर पूर्ण पाबंदी है। जानिए मंदिर से जुड़ी खास बातें...
Interesting Facts of Bhrasht tantra vinashak shani dev temple of Kanpur
भ्रष्ट तंत्र विनाशक शनि मंदिर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पीछे शनि देव का एक मंदिर है, जो भ्रष्ट तंत्र विनाशक शनि मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। माना जाता है कि मंदिर निर्माण के बाद उसका लोकार्पण एक दिव्यांग व्यक्ति से कराया गया। 
Interesting Facts of Bhrasht tantra vinashak shani dev temple of Kanpur
भ्रष्ट तंत्र विनाशक शनि मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के पुजारी रॉबि शर्मा ने बताया कि शनि देव के इस मंदिर में मूर्तियों के ऊपर तेल चढ़ाना, प्रसाद चढ़ाना और घंटा बजाना निषिद्ध है। हालांकि, यहां लौंग, इलायची और काली मिर्च के साथ मिट्टी के दीये चढ़ाए व जलाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting Facts of Bhrasht tantra vinashak shani dev temple of Kanpur
भ्रष्ट तंत्र विनाशक शनि मंदिर - फोटो : अमर उजाला
निजी भूमि पर बने इस मंदिर में मूर्तियों को भी तर्कों के आधार पर स्थापित किया गया है। शनि देव की तीन मूर्तियों के साथ ब्रह्मा की मूर्ति स्थापित की गई है, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि ब्रह्मा सीधे शनि देव को देख रहे हों।
 
विज्ञापन
Interesting Facts of Bhrasht tantra vinashak shani dev temple of Kanpur
भ्रष्ट तंत्र विनाशक शनि मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इन मूर्तियों के साथ ही भगवान हनुमान की भी एक प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां सबसे दिलचस्प बात यह है कि मंदिर में कुछ अधिकारियों, मंत्रियों व नेताओं की तस्वीरों को इस तरह लगाया गया है कि शनि देव की नजर उन पर रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed