फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में दर्दनाक हादसा: शवों की गोद में बिलख रहे थे घायल बच्चे... मंजर देखकर दहल उठे बराती; देखें तस्वीरें

Tue, 26 Nov 2024 12:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 Nov 2024 12:06 PM IST
सार

हरदोई में बरातियों से भरी बोलेरो और मिनी बस की बिल्हौर-कटरा राज्य राजमार्ग पर भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार चार महिलाओं समेत पांच की मौत हो गई। घटनास्थल का मंजर देख लोगों की रूह कांप गई।

विज्ञापन
hardoi Injured children crying in lap of dead bodies Five killed in collision between Bolero and bus in Hardoi
hardoi accident - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर बस और बोलेरो की टक्कर के बाद चीख पुकार मच गई। रात होने के कारण फौरी तौर पर मौके पर कोई नहीं था, लेकिन पीछे से दूसरी कार से आ रहे बराती मंजर देखकर दहल गए। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। बोलेरो सवार कुल नौ लोगों में से पांच की मौत हो चुकी थी। इनमें से तीन महिलाओं की गोद में घायल बच्चे बिलख रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने इन बच्चों को निकलवाया और सीएचसी पहुंचाया।
hardoi Injured children crying in lap of dead bodies Five killed in collision between Bolero and bus in Hardoi
हादसे के बाद बोलेरो का टूटा सामान - फोटो : अमर उजाला
सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों समेत सभी घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद बोलेरो में फंसे शवों को निकालने की मशक्कत भी लगभग एक घंटे तक चली। दरअसल, बोलेरो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ और एक तरफ से पीछे तक दबता चला गया। इसके बीच में बैठी महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। बिल्हौर-कटरा राज्य राजमार्ग अब खूनी सड़क बनता जा रहा है। बीते 12 जून, 29 जुलाई और फिर छह नवंबर को हुए हादसों में 21 लोगों की मौत हो चुकी है।
hardoi Injured children crying in lap of dead bodies Five killed in collision between Bolero and bus in Hardoi
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
आनन-फानन फेरे कराकर दुल्हन को किया विदा
हरदोई में बिल्हौर-कटरा राजमार्ग पर गौरी चौराहे के पास रविवार की देर रात चौबेपुर से लौट रही बरातियों से भरी बोलेरो के मिनी बस से टकराने से पांच बरातियों की मौत से दुल्हा व कन्या पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया। चौबेपुर के बंदीमाता मार्ग पर बंबा चौराहा स्थित एक गेस्ट हाउस में हो रही विवाह की रस्म के दौरान दूल्हे के मोबाइल पर हादसे की खबर मिली। इसके बाद आनन-फानन फेरे व अन्य रस्म कराकर दुल्हन को विदा किया गया। साथ ही कई घराती हरदोई के लिए रवाना हो गए। चौबेपुर के गबड़हा गांव निवासी शिक्षक राम नारायण पटेल की पुत्री काजल का विवाह सोमवार को बंदीमाता मार्ग पर बंबा चौराहा स्थित संतोष पैलेस गेस्ट हाउस में था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
hardoi Injured children crying in lap of dead bodies Five killed in collision between Bolero and bus in Hardoi
क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
चालक के नींद में आने और तेज रफ्तार बनी घटना की वजह
उपसंभागीय परिवहन अधिकारी संजीव सिंह ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया। उच्चाधिकारियों को भेजी रिपोर्ट में उन्होंने लिखा है कि दुर्घटना का कारण चालक का नींद में आ जाना और अत्यधिक गति से वाहन चलाना प्रतीत होता है। जिस बस से दुर्घटना हुई है वह अस्थाई परमिट लेकर बरात में गई थी। बोलेरो के मालिक और चालक शुभम वर्मा की घटना में मौत हुई है। बस का मालिक उन्नाव जनपद के गंज मुरादाबाद बड़ी बाजार निवासी सिप्तैन हैदर है।
विज्ञापन
hardoi Injured children crying in lap of dead bodies Five killed in collision between Bolero and bus in Hardoi
गमगमीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
दिन में होनी थी शादी की बात, रात में ही हो गई मौत
कुरसठ कस्बे के गौरीनगर निवासी शुभम अपनी ही बोलेरो किराए पर चलाता था। शुभम के पिता जसवंत खेती करते हैं। दो भाई बहनों में शुभम बड़ा और अविवाहित था। सोमवार को उसकी शादी तय होनी थी। बातचीत पहले से ही चल रही थी। शादी की बात अंतिम चरण में होने के कारण परिजन उत्साहित थे, लेकिन सोमवार को तड़के तीन बजे ही हादसे में उसकी मौत होने से परिजन आहत हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed