फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंचल खरबंदा हत्याकांड: नवंबर में खुशी भी…गम भी, पिता बोले- बेटी की मौत, नाती का जन्मदिन, अयांश मांगता है मां

Thu, 21 Nov 2024 03:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Nov 2024 03:52 PM IST
सार

Kanpur News: आंचल के पिता पवन ग्रोवर ने बताया कि आंचल के बेटे का जन्म 21 नवंबर 2019 को हुआ था और आंचल की मौत 19 नवंबर 2021 को। नवंबर माह में जहां पौत्र के जन्मदिन की खुशी होती तो उसके दो दिन पहले बेटी की मौत की यादकर आंखों से आंसू बह निकलते हैं।

विज्ञापन
Anchal Kharbanda murder father said daughter died grandsons birthday Ayansh asks for mother
Anchal Kharbanda murder - फोटो : amar ujala

कानपुर में खाद्य मसाला कारोबारी की पत्नी आंचल की मौत के तीन साल बाद भी उसका परिवार इंसाफ के लिए भटक रहा है। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला जज 17 की अदालत में चल रही है। मुकदमे में दूसरी गवाही भी पूरी नहीं हो सकी है। फैसला अभी दूर है।



आंचल की 19 नवंबर 2021 को ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। आंचल के पिता पवन ग्रोवर ने नजीराबाद थाने में पति सूर्यांश, सास निशा खरबंदा, फूफा ससुर भरत ग्रोवर समेत कई ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Anchal Kharbanda murder father said daughter died grandsons birthday Ayansh asks for mother
Anchal Kharbanda murder - फोटो : amar ujala

तीनों को हाईकोर्ट से मिल चुकी है जमानत
कहा था कि आंचल और सूर्यांश की शादी नो फरवरी 2019 को हुई थी। दहेज में 70 लाख रुपये की मांग को लेकर ससुरालवालों ने मारपीट कर आंचल की हत्या कर दी थी। मामले में सूर्यांश, निशा व भरत ग्रोवर के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट भेजी गई थी। तीनों को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

Anchal Kharbanda murder father said daughter died grandsons birthday Ayansh asks for mother
Anchal Kharbanda murder - फोटो : अमर उजाला

28 नवंबर को होनी है अगली सुनवाई
22 नवंबर 2023 को निशा खरबंदा की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अब सूर्यांश व भरत के खिलाफ ही मुकदमे की सुनवाई चल रही है। कोर्ट में दूसरे गवाह के रूप में आंचल की मां की गवाही हुई थी, लेकिन जिरह अभी पूरी नहीं हो सकी है। अगली सुनवाई 28 नवंबर को होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anchal Kharbanda murder father said daughter died grandsons birthday Ayansh asks for mother
Anchal Kharbanda murder - फोटो : amar ujala

नवंबर में खुशी भी, गम भी
आंचल के पिता पवन ग्रोवर ने बताया कि आंचल के बेटे का जन्म 21 नवंबर 2019 को हुआ था और आंचल की मौत 19 नवंबर 2021 को। नवंबर माह में जहां पौत्र के जन्मदिन की खुशी होती तो उसके दो दिन पहले बेटी की मौत की यादकर आंखों से आंसू बह निकलते हैं। बेटा कहता है गिफ्ट में मां को ला दो।

विज्ञापन
Anchal Kharbanda murder father said daughter died grandsons birthday Ayansh asks for mother
Anchal Kharbanda murder - फोटो : amar ujala

ये था पूरा मामला
अशोक नगर में एक मसाला कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव बाथरूम में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला था। शव देखकर पति और सास फरार हो गए थे। जब मृतका के परिजन वहां पहुंचे, तब घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा केस दर्ज कराया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed