फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

79 कोरोना पॉजिटिव में 11 महिलाएं, कम्युनिटी स्तर पर फैल रहा संक्रमण, सभी 18 हॉटस्पॉट का होगा सर्वे

Wed, 22 Apr 2020 03:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 22 Apr 2020 03:20 AM IST
विज्ञापन
infection spreading at community level, 11 women out of 77 corona positive
कानपुर में संक्रमितों की संख्या 77 और लॉकडाउन का कुछ ऐसा है हाल - फोटो : amar ujala
कानपुर में एक और महिला में मंगलवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। महिला का इलाज हैलट के कोविड अस्पताल में चल रहा है। वहीं देर रात कोरोना के दो मरीज और मिले। इस रिपोर्ट के बाद अब शहर में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या 79 पहुंच गई है। इसमें से 11 महिलाएं हैं। इससे कोरोना के सामुदायिक संक्रमण के भी संकेत पुख्ता हो रहे हैं।


 
infection spreading at community level, 11 women out of 77 corona positive
कानपुर के रोशन नगर में तैनात पुलिस - फोटो : amar ujala
इसी वजह से स्वास्थ्य विभाग में कोरोना की रैपिड कार्ड से जांच शुरू कर दी गई है। यहां मेडिकल स्टाफ की भी जांच की जा रही है। महिला (45) रोगी किदवईनगर क्षेत्र के बेगमपुरवा मोहल्ले की बताई जा रही है। यह क्षेत्र पहलेे से ही रेड जोन में है।

 
infection spreading at community level, 11 women out of 77 corona positive
कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद पूरे इलाके को किया गया सैनिटाइज - फोटो : amar ujala
महिला को तीन दिन पहले हैलट में भर्ती किया गया था। उसे सांस फूलने की दिक्कत थी। सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में उसे कोरोना की पुष्टि हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग संपर्क और इलाज के संबंध में ब्योरा खंगालने में जुट गया। यह भी पता किया जा रहा है कि हैलट में भर्ती होने से पहले उसने कहां इलाज कराया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
infection spreading at community level, 11 women out of 77 corona positive
कानपुर के हैलट अस्पताल का नजारा - फोटो : amar ujala
सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि उर्सला में रैपिड कार्ड से जांच कराए जाने की व्यवस्था कर दी गई है। यहां मेडिकल स्टाफ की भी जांच कराई जाएगी। जिन लोगों में कोरोना पॉजिटिव होने का संकेत मिलेगा, उनकी लार की जांच होगी।

 
विज्ञापन
infection spreading at community level, 11 women out of 77 corona positive
हैलट में संक्रमण विभाग - फोटो : amar ujala
इसके साथ ही हॉट स्पॉट क्षेत्रों में कंटेंटमेंट प्लान भी लागू कर दिया गया है। इस प्लान के तहत प्रत्येक घर का सर्वे कराया जाएगा। संक्रमण कम्युनिटी स्तर पर फैल रहा है। सर्वे में जो भी संदिग्ध मिलेगा उसका सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। पॉजिटिव आने पर इलाज की व्यवस्था की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed