फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉटस्पॉट रोशन नगर में पहले दिन जरूरी सामान को तरसे लोग, सब्जी, दूध और राशन की किल्लत

Wed, 22 Apr 2020 01:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 22 Apr 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
hotspot in kanpur : Shortage of essential goods in hotspot Roshan Nagar on first day
कानपुर का नया हॉटस्पाॅट बना रोशन नगर - फोटो : amar ujala
कानपुर के अठारहवें हॉटस्पॉट इलाके  रावतपुर के रोशननगर में  पहले दिन मंगलवार को लोग दूध, सब्जी और दवा के लिए परेशान हुए। यहां की 11 गलियों के लोगों को रोजमर्रा के सामान के लिए परेशान होना पड़ा। यहां छह नाकों को सोमवार शाम से ही सीज कर दिया गया था। मंगलवार को पुलिस ने किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया।
hotspot in kanpur : Shortage of essential goods in hotspot Roshan Nagar on first day
रोशन नगर पहुंची मेडिकल टीम - फोटो : amar ujala
लोगों के घरों में जरूरत का सामान पहुंचाने के लिए 50 वालंटियर्स लगाए गए हैं। रोशननगर के रहने वाले कोरोना संक्रमित प्रापर्टी डीलर की मौत के बाद क्षेत्र को हॉटस्पाट घोषित कर सील कर दिया गया था। पुलिस ने लोगों से घरों पर ही रहने को कहा था। सुबह कई लोग दूध, दवा व सब्जी लेने निकले तो पुलिस ने उन्हें लौटा दिया। लोगों का कहना है कि घर में जरूरत का सामान है नहीं और पुलिस बाहर निकलने नहीं दे रही है।

 
hotspot in kanpur : Shortage of essential goods in hotspot Roshan Nagar on first day
पूरे इलाके को किया गया सील - फोटो : amar ujala
ऐसे में समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें। क्षेत्र के शिवम श्रीवास्तव ने बताया कि गली में न तो कोई सब्जी वाला, न कोई दूध वाला और न ही कोई अखबार वाला आया। कल रात से घर से बाहर नहीं निकले हैं। क्षेत्र के अमित राठौर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सोमवार रात को ही सब्जी और दूध दो दिन का स्टाक ले आए थे। उसी से काम चला रहे हैं।  उधर, क्षेत्र में पहुंची मेडिकल टीम ने लोगों की जांच की और जागरूक किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
hotspot in kanpur : Shortage of essential goods in hotspot Roshan Nagar on first day
मेडिकल टीम ने किया इलाके का सर्वे - फोटो : amar ujala
टीम के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। रोशन नगर का निरीक्षण करने के लिए सुबह एसीएम 6 अभिषेक सिंह, सीओ कल्याणपुर अजय कुमार, एसपी पश्चिम डॉ अनिल कुमार पहुंचे। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि कोई लॉकडाउन का उल्लंघन करें तो तुरंत कार्रवाई की जाए। इसके बाद यहां की गलियों का सैनिटाइजेशन शुरू कराया गया। सुबह कई लोग दवा, दूध, सिलिंडर लाने के लिए बैरीकेडिंग के पास पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हे घर भेज दिया।

 
विज्ञापन
hotspot in kanpur : Shortage of essential goods in hotspot Roshan Nagar on first day
पूरा इलाका किया गया सील - फोटो : amar ujala
क्षेत्र के संगीत ने बताया कि उन्हें दांत की दवा लेने जाना था लेकिन पुलिस ने समस्या नहीं सुनी। इसी तरह मुकेश को सिलिंडर लेने जाना था लेकिन पुलिस ने उन्हें भी लौटा दिया। क्षेत्र में 50 वालंटियर्स तैनात किए गए हैं। कल्याणपुर सीओ अजय कुमार के मुताबिक बुधवार से प्रत्येक गली में दो वालंटियर्स तैनात होंगे। ये लोग घरों को दूध, सब्जी, राशन और दवा उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए वालंटियर्स से कम से कम तीन दिन का सामान मंगाना होगा। चौथे दिन ही वालंटियर्स घरों में दोबारा सामान पहुंचाने जाएंगे। गलियों में एनाउंसमेंट कर जानकारी दे दी गई है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed