{"_id":"5f606c258ebc3e5a9319b313","slug":"industrialist-close-to-vikas-dubey-on-ed-s-radar-many-industrialists-were-mentioned-in-the-fir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईडी के रडार पर विकास दुबे के करीबी उद्योगपति, एफआईआर में कई उद्योगपतियों का किया गया जिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडी के रडार पर विकास दुबे के करीबी उद्योगपति, एफआईआर में कई उद्योगपतियों का किया गया जिक्र
Tue, 15 Sep 2020 01:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
विकास दुबे: जय बाजपेयी
- फोटो : amar ujala
कानपुर के बिकरू कांड में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के केस दर्ज करने के बाद दहशतगर्द विकास दुबे के करीबी शहर के तीन-चार उद्योगपति रडार पर आ गए हैं जहां विकास व उसके साथियों ने काली कमाई खपाई।
Trending Videos
विकास दुबे का करीबी जय
- फोटो : अमर उजाला
इन लोगों ने विकास के जरिये बेशकीमती जमीनों पर कब्जे किए। एफआईआर में ऐसे कई लोगों का जिक्र है। इन सभी से पूछताछ हो सकती है। बिकरू कांड के बाद पुलिस की जांच में सामने आया था कि विकास दुबे कई बड़े कारोबारियों के संपर्क में था। वह अपने गुर्गों की वहां नौकरी भी लगवाता था। कई उद्योगपतियों के जरिये अपनी काली कमाई खपाता था। अब ईडी ने विकास दुबे की पत्नी समेत 36 लोगों पर केस दर्ज किया है।
जय बाजपेई और गैंगस्टर विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
डिटर्जेंट कारोबारी से लेकर डॉक्टर तक
पुलिस की जांच में पता चला था कि एक डिटर्जेंट कारोबारी से विकास के गहरे संबंध हैं। दोनों ने एक दूसरे को आर्थिक लाभ पहुंचाया। विकास ने अपनी रकम धंधे में लगाई। इसके अलावा कई अस्पतालों के डॉक्टर, एक पेट्रोल पंप मालिक भी रडार पर है जहां विकास का पैसा लगा। ईडी की जांच में कई बड़े और नामचीन चेहरे बेनकाब हो सकते हैं।

विकास दुबे का साथी जय बाजपेयी
- फोटो : amar ujala
नेताओं तक पहुंच सकती है जांच की आंच
विकास दुबे के लगभग सभी पार्टियों के छोटे से लेकर बड़े नेताओं तक संबंध थे जिनका खुलासा हो चुका है। एसटीएफ की पूछताछ में उसने बेझिझक नेताओं के नाम लिए थे। ईडी की जांच इन नेताओं तक भी पहुंच सकती है। आशंका है कि विकास दुबे और इन नेताओं ने एक दूसरे को आर्थिक लाभ पहुंचाया।

विकास दुबे कांड में अब जय की पत्नी का भी आया नाम
- फोटो : amar ujala
बता दें कि बिकरू कांड के बाद पुलिस ने विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई को पूछताछ के लिए उठाया था। घटना में उसकी संलिप्तता पाए जाने पर उसे जेल भेज दिया गया है। इसी के साथ उसकी संपत्तियों को सीज करने की कार्रवाई जारी है।