फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंहतोड़ जवाब देने के लिए इटावा के अासमान में सुखाेई-30 एमकेआई फाइटर प्लेनों ने भरी उड़ान

Tue, 17 Apr 2018 08:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 17 Apr 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
Indian Air Force shows its strength at war exercise Gagan Shakti
सुखोई 30 एमकेआई
इटावा के आसमान में दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय वायु सेना का गगन शक्ति-2018 का अभ्यास सत्र सैफई हवाई पट्टी पर शुरू हो गया है। सैफई में इस तरह का अभ्यास पहली बार हो रहा है। सोमवार को हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान का बेड़ा उतारा गया। इसमें सुरक्षा और आक्रमणकारी विमानों को रखा गया है।



 
Indian Air Force shows its strength at war exercise Gagan Shakti
सुखोई 30 एमकेआई
अभ्यास में सुखाेई 30-एमकेआई लड़ाकू विमान को हवा में उड़ाकर मिड- ए- फ्यूलिंग (बगैर लैंडिंग के आसमान में एक जहाज से दूसरे जहाज में ईधन लेने की प्रक्रिया) का भी प्रदर्शन किया गया। इसमें ट्रांसपोर्ट एयरक्रॉप्ट हरक्यूलिस सी-130 को भी शामिल किया गया है। भारतीय वायुसेना का जैसलमेर में अभ्यास गगन शक्ति -2018 चल रहा है। इसी के तहत सैफई हवाई पट्टी पर भी अभ्यास किया जा रहा है।

 
Indian Air Force shows its strength at war exercise Gagan Shakti
सुखोई 30 एमकेआई
इसके लिए 13 अप्रैल की शाम ही वायु सेना के 60 जवान यहां पहुंच गए हैं। इन्हें पहले दिन उत्तर प्रदेश चिकित्सा विश्वविद्यालय में ठहराया गया। इन जवानों ने तीन दिन हवाई पट्टी की व्यवस्थाओं का ठीक किया। इसके बाद सोमवार शाम हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों का बेड़ा उतारा गया। वायुसेना के विंग कमाडंर अरविंद सिन्हा ने बताया कि अभ्यास में सू-30 एमकेआई फाइटर प्लेन और ट्रांसपोर्ट एयर क्रॉफ्ट हरक्यूलिस को शामिल किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Air Force shows its strength at war exercise Gagan Shakti
सुखोई 30 एमकेआई
अभ्यास में सात विंग को शामिल किया गया है। फिलहाल उन्होंने गोपनीयता का हवाला देकर अभ्यास व लड़ाकू विमानों की संख्या बताने से मना कर दिया है। इतना जरूर बताया कि यह अभ्यास 22 तक चलेगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए वायुसेना अपने संसाधनों, इमरजेंसी कार्यों और तकनीकी को परखती है। इसी के तहत  सैफई हवाई पट्टी पर अभ्यास किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
Indian Air Force shows its strength at war exercise Gagan Shakti
डेमाे पिक
अभ्यास की जानकारी सिर्फ वायुसेना के अफसरों को है। हवाई पट्टी का खुला प्वाइंट होने की वजह से वायुसेना ने विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। हवाई जहाजों के आने से ग्रामीणों की भीड़ उमड़ने का खतरा बन सकता है। इसको देखते हुए वायु सेना ने पांच किलोमीटर के दायरे को प्रतिबंधित कर दिया है। वायुसेना के विंग कमांडर अरविंद सिन्हा ने बताया कि अभ्यास के दौरान लड़ाकू विमान 200 से 300 बार शॉर्टी करेंगे(एक बार उड़ान भरने के बाद उतरने वाले फाइटर प्लेन को एक शॉर्टी कहते हैं)। आसमान में बचाव और हमला करने के तरीकों का अभ्यास होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed