फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: ग्रीन पार्क की इस पिच पर होगा मैच... जानें बल्लेबाजों को कितनी मिलेगी मदद या गेंदबाज करेंगे कमाल

Thu, 26 Sep 2024 11:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 26 Sep 2024 11:53 AM IST
विज्ञापन
India bangladesh test series match will be played on pitch number six of Green Park Stadium kanpur see photos
India bangladesh test series - फोटो : अमर उजाला
भारत और बांग्लादेश के बीच 27 सितंबर से ग्रीन पार्क में खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिए छह नंबर पिच पर मुहर लग गई है। काली मिट्टी से बनी यह पिच पहले बल्लेबाजों की मदद करेगी। करीब तीन दिन के खेल के बाद जब पिच पर दरारें पड़ेंगी तो यह स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है। जानकारों के अनुसार चेन्नई की पिच काली मिट्टी से बनी हुई थी। इस पिच पर दरारें नहीं पड़तीं, बल्कि उधड़ने लगती है। लाल मिट्टी से बनी पिच पर दरारें आने लगती हैं।
India bangladesh test series match will be played on pitch number six of Green Park Stadium kanpur see photos
India bangladesh test series - फोटो : अमर उजाला
टेस्ट मैच के लिए पहले पिच नंबर पांच और छह को तैयार किया गया था। बुधवार को ग्रीन पार्क अभ्यास करने पहुंची भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर व कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे पहले पिच का निरीक्षण किया। 

India bangladesh test series match will be played on pitch number six of Green Park Stadium kanpur see photos
India bangladesh test series - फोटो : अमर उजाला
दोनों ने बीसीसीआई के चीफ पिच क्यूरेटर आशीष भौमिक और ग्रीन पार्क के पिच क्यूरेटर शिवकुमार से जानकारी ली। इसके बाद दोनों चले गए। उनके जाने के बाद छह नंबर पिच को अंतिम रूप दिया जाने लगा। शिवकुमार ने भी इसी पिच पर मैच होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
India bangladesh test series match will be played on pitch number six of Green Park Stadium kanpur see photos
India bangladesh test series - फोटो : अमर उजाला
पिच का मिजाज देखते हुए स्पिन गेंदबाजों ने किया जमकर अभ्यास
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए यह पिच मुफीद साबित हो सकती है। दो-तीन दिन यह पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होगी। वहीं, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, यह पिच स्पिनरों को सहायता करेगी। इसी को देखते हुए भारतीय टीम के तीनों स्पिनर आर अश्विन, रविंद्र जड़ेजा व अक्षर पटेल ने जमकर अभ्यास किया। कुछ देर चाइनामैन कुलदीप यादव ने भी पसीना बहाया।

विज्ञापन
India bangladesh test series match will be played on pitch number six of Green Park Stadium kanpur see photos
India bangladesh test series - फोटो : अमर उजाला
कुलदीप के खेलने की उम्मीद
घरेलू मैदान और पिच के मिजाज को देखते हुए उम्मीद है कि कुलदीप यादव को भी प्लेईंग इलेवन में मौका मिल सकता है। वैसे भी कुलदीप यादव का बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में रिकॉर्ड काफी बेहतर है। उन्होंने वर्ष 2023 में चटगांव में हुए टेस्ट मैच में बांग्लादेश के चार विकेट चटकाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed