{"_id":"66f4dca48b92220ed209b2a7","slug":"bangladesh-and-indian-team-practiced-tested-field-environment-by-practicing-on-nets-see-photos-2024-09-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: भारत के इस युवा तेज गेंदबाज ने कोहली को दो बार किया आउट, गेंद की तेजी-आक्रामक दिशा देख विराट हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND vs BAN: भारत के इस युवा तेज गेंदबाज ने कोहली को दो बार किया आउट, गेंद की तेजी-आक्रामक दिशा देख विराट हैरान
Thu, 26 Sep 2024 11:31 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 26 Sep 2024 11:31 AM IST
विज्ञापन
India bangladesh test series
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के ग्रीनपार्क में भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, बांग्लादेश की टीम पहले मैच में हार के बाद अब दूसरे मैच को जीतकर सीरीज ड्रॉ कराना चाहेगी। इसके लिए बुधवार को स्टेडियम में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने अभ्यास कर मैदान का माहौल परखा। इस दौरान स्पिनरों पर विशेष फोकस रहा। खिलाड़ियों के होटल से स्टेडियम आने के दौरान क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर खड़े नजर आए।
India bangladesh test series
- फोटो : अमर उजाला
रोहित, विराट व यशस्वी ने जमकर बहाया पसीना, पहले टेस्ट में नहीं चला था बल्ला
दूसरे टेस्ट मैच में जीत को लेकर भारतीय टीम के इरादे बुधवार को साफ नजर आए। पहले मैच में रनों के लिए जूझने वाले रोहित, विराट व यशस्वी भारतीय टीम से आधे घंटे पहले ही स्टेडियम पहुंच गए और नेट्स पर कड़ा अभ्यास किया। वहीं, भारतीय टीम दोपहर एक बजे स्टेडियम पहुंची।
दूसरे टेस्ट मैच में जीत को लेकर भारतीय टीम के इरादे बुधवार को साफ नजर आए। पहले मैच में रनों के लिए जूझने वाले रोहित, विराट व यशस्वी भारतीय टीम से आधे घंटे पहले ही स्टेडियम पहुंच गए और नेट्स पर कड़ा अभ्यास किया। वहीं, भारतीय टीम दोपहर एक बजे स्टेडियम पहुंची।
India bangladesh test series
- फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले पूरी टीम ने रनिंग और वार्मअप कर खुद को अभ्यास के लिए तैयार किया। इसके बाद विराट, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल, जड़ेजा, पंत समेत अन्य खिलाड़ियों ने फुटबॉल खेला। बाद में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल ने नेट्स पर जमकर अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
India bangladesh test series
- फोटो : अमर उजाला
गेंदबाजी में आर अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह व मो. सिराज ने पसीना बहाया। इसके बाद बल्लेबाजी कर शुभमन गिल, रिषभ पंत व लोकेश राहुल ने भी ग्रीनपार्क के व्यवहार को परखा। कुलदीप यादव, आकाश दीप ने भी गेंदबाजी में दो-दो हाथ आजमाए।
विज्ञापन
India bangladesh test series
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की नजरें पूरे समय खिलाड़ियों पर लगी रहीं। अभ्यास के बाद रोहित व गौतम गंभीर ने विकेट को देखा। फिर बीसीसीआई के चीफ पिच क्यूरेटर आशीष भौमिक व शिवकुमार से देर तक बातचीत करते नजर आए। लगभग ढ़ाई घंटे के अभ्यास के बाद टीम ड्रेसिंग रूम में चली गई। जबकि रोहित टीम के फिजियो के साथ मैदान में दौड़ते नजर आए।