फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ Test Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला, दर्शकों में दिखा उत्साह, तस्वीरें

Thu, 25 Nov 2021 09:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 25 Nov 2021 09:19 AM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों में तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाज मैच में उतरेंगे।

विज्ञापन
IND vs NZ Test Series Live Updates
मैच को लेकर दर्शकों में दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला
टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय टीम गुरुवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच खेलने उतरी। स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 23वां मुकाबला खेला जाएगा।


यहां पर चौथी बार दोनों टीमें आमने-सामने हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच ग्रीनपार्क स्टेडिम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने महात्वपूर्ण टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है।

मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। पहला सत्र 11:30 बजे तक चलेगा। 11:30 से 12:10 बजे तक लंच होगा। इसके बाद 2:10 बजे तक दूसरा सत्र होगा। 2:10 बजे से 2:30 बजे तक चायकाल होगा। तीसरा सत्र 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगा।

मैच के रेफरी जवागल श्रीनाथ हैं। मैच को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लोगों की भीड़ ग्रीनपार्क में देखने को मिली। भारतीय टीम के प्रशंसक चेहरे पर इंडिया का टैटू बनवाते नजर आए। 
 
IND vs NZ Test Series Live Updates
मैच को लेकर दर्शकों में दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम: कप्तान अजिंक्य रहाणे, उप कप्तान चेतेश्वर पुजारा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा, केएस भरत, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, सूर्य कुमार यादव, मोहम्मद सिराज।
IND vs NZ Test Series Live Updates
चेहरे पर इंडिया का टैटू बनवाती भारतीय टीम की प्रशंसक - फोटो : अमर उजाला
न्यूजीलैंड टीम: केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लैथम, डेरेल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, रॉस टेलर, विलियम यंग, रचिन रविंद्र, टिम साउदी, काइल जैमीसन, नील वैगनर, मिचेल सैंटनर, एजाज पटेल, विल समरविल, ग्लेन फिलिप्स।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ Test Series Live Updates
मैच को लेकर दर्शकों में दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला
ग्रीनपार्क में आज तक टीम इंडिया को नहीं हरा सकी है न्यूजीलैंड
ग्रीनपार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। यहां पर न्यूजीलैंड कभी भी भारतीय टीम को हरा नहीं पाई है। दोनों टीमों के बीच अब तक तीन टेस्ट मैच हुए हैं। दो में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। 
विज्ञापन
IND vs NZ Test Series Live Updates
मैच को लेकर दर्शकों में दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला
सितंबर 2016 में भारतीय टीम ने अपना 500वां मैच यहीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसमें भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 197 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम ने 18-23 नवंबर 1976 को न्यूजीलैंड के साथ पहला टेस्ट मैच यहां पर खेला था जो ड्रॉ रहा था।

22-25 अक्तूबर 1999 को दूसरा टेस्ट मैच खेला गया था। इसमें भारतीय टीम आठ विकेट से जीती थी। भारतीय टीम ने ग्रीनपार्क मैदान पर कुल 22 टेस्ट मैच खेले हैं। सात में जीत, तीन में हार और 12 ड्रॉ हुए हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed