{"_id":"619e112fbfc99d725552eb6e","slug":"call-recording-continues-to-go-viral-in-the-case-of-aanchal-kharbanda-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आंचल खरबंदा की मौत के मामले में कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने का सिलसिला जारी, पिता से हुई थी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आंचल खरबंदा की मौत के मामले में कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने का सिलसिला जारी, पिता से हुई थी ये बात
Wed, 24 Nov 2021 03:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 Nov 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
आंचल खरबंदा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मसाला कारोबारी की पत्नी आंचल खरबंदा (25) की मौत के मामले में कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को पांच कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुईं। सभी रिकॉर्डिंग आंचल व उसके पिता की बातचीत के हैं।
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
रिकॉर्डिंग में वह यह भी कहती हैं कि अगर वह चाहें तो एनजीओ की सौ महिलाओं को वहां बुला सकती हैं। दूसरी तरफ आंचल के पिता ने भी उनका समर्थन किया। इन कॉल रिकॉर्डिंग से एक बात की पूरी आशंका है कि सूर्यांश की तरफ से कुछ न कुछ बड़ा कारनामा किया गया था।
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
जिस वजह से आंचल उससे परेशान थीं। यहां तक की वह हार चुकी थीं। इसलिए वह खुद के पत्थर होने की बात कह रही हैं। हालांकि दूसरे हिस्से का सच अभी तक सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी शादी की तलाश में थीं आंचल!
कॉल रिकॉर्डिंग से ऐसा लगता है कि आंचल पूरी तरह से टूट चुकी थीं। इसलिए वह अपने पिता से बातचीत के दौरान किसी की शादी की बात होती है। तब आंचल पिता से कहती हैं कि वह उनकी भी फोटो दिखाना शुरू करें। बाद में वह कहती हैं कि अब उनको खुद की शादी करने से कोई नहीं रोक सकता। यानी आंचल इतना परेशान थीं कि तय कर लिया था कि वह ज्यादा दिनों तक सूर्यांश के साथ जीवन नहीं बिताएंगी।

जब तक जिंदा हूं, तब तक एक गिलास पानी नहीं दूंगी
रिकॉर्डिंग में आंचल व उसके पिता गाली-गलौज करते सुनाई दिए। इस दौरान आंचल कहती हैं कि अब उन्होंने तय कर लिया है कि वह एक दिन भी खाना नहीं बनाएंगी। फिर कहती हैं कि जब तक जिंदा हूं तब तक इसको (सूर्यांश) एक गिलास पानी तक नहीं दूंगी। आंचल कहती हैं कि इस शख्स को (सूर्यांश) को पता नहीं है कि दर्द कैसा होता है। मैंने बच्चे तक को जन्म देने से मना नहीं किया। इसके लिए दर्द सहा। मगर यह कुछ समझ नहीं सका।