{"_id":"5c59d3dcbdec22073e1b54e6","slug":"illegal-soil-mining-in-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिट्टी खनन में एक नामी कंपनी कर रही खेल नोटिस जारी, सपा सरकार से रह चुका है खास कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी खनन में एक नामी कंपनी कर रही खेल नोटिस जारी, सपा सरकार से रह चुका है खास कनेक्शन
Wed, 06 Feb 2019 10:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 06 Feb 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
डेमो
फतेहपुर में हाईवे किनारे अवैध रूप से मिट्टी खनन में रीयल स्टेट और हाईवे निर्माण के क्षेत्र की जानीमानी कंपनी का नाम उजागर हुआ है। डीएम के आदेश पर जांच कर रहे खान अधिकारी ने आगरा की एक कंपनी का खेल पकड़ा है।
Trending Videos
डेमो
यह कंपनी सपा सरकार में आगरा-दिल्ली एक्सप्रेस-वे बनाकर चर्चा में आई थी। वर्तमान सरकार इसके निर्माण कार्यों की जांच करा रही है। खान विभाग की तरफ से कंपनी को नोटिस भेजा गया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो इतनी बड़ी तादात में मिट्टी खनन करने का जनपद में यह बड़ा मामला है।
डेमो
हाईवे पर बन रहे सिक्स लेन का निर्माण कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से मशहूर कारपोरेट कंपनी पीएनसी को दिया गया है। जिला खान अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि दूधीकगार क्षेत्र में पीएनसी कंपनी को दो हेक्टेयर क्षेत्रफल जमीन मिट्टी खनन के लिए आवंटित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
इस निर्धारित क्षेत्र में कंपनी को दो से तीन मीटर तक खनन करने की अनुमति प्रदान की गई थी। मगर कंपनी ने मौके पर आठ से दस मीटर तक मिट्टी खनन कर डाला। खान अधिकारी ने बताया कि पीएनसी ने अवैध रूप से लगभग बीस हजार वर्गगज मिट्टी का खनन कर लिया है।
विज्ञापन
डेमो
उन्होंने बताया पहले पीएनसी कंपनी को नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा जा रहा है। इस मामले में कंपनी ने अपने कर्मचारियों पर अब तक क्या कार्रवाई की है। वहीं इस प्रकरण में जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण संवेदनशील है और प्रावधान में जो कठोर कार्रवाई होगी, की जाएगी। उन्होंने कहा कि मिट्टी खनन में लगी कंपनी को बख्शा नहीं जाएगा। खान अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर व अन्य कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।