{"_id":"5c59e045bdec22738004f09e","slug":"ex-minister-statement-on-ram-mandir-and-cbi-vs-mamata-banerjee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा को भ्रष्टाचारी तो राम मंदिर निर्माण में रुकावट के लिए इन्हें बताया विलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा को भ्रष्टाचारी तो राम मंदिर निर्माण में रुकावट के लिए इन्हें बताया विलेन
Wed, 06 Feb 2019 05:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 06 Feb 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
डेमो
लोक सभा चुनाव 2019 से पहले ही राजनीतिक माहोल गर्माया हुआ है वहीं पश्चिम बंगाल में सीबीआई और सीएम ममता बनर्जी के टकराव से हलचल मची हुई है। सपा-बसपा भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। यह बात पूर्व मंत्री व प्रसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शारदा प्रताप शुक्ल ने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
Trending Videos
डेमो
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने सवर्णों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण का लालच दिया है। यह सभी चुनावी हथकंडे हैं। राम मंदिर निर्माण बीजेपी का मुद्दा रहा है।
डेमो
वह अवश्य बनना चाहिए लेकिन सरकार उसे बनवाना नहीं चाहती। राम मंदिर के निर्माण में हर बार कोई न कोई रूकावट डाल दी जाती है। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
पश्चिम बंगाल में हुए एक चिटफंड घोटाले के मामले में कमिश्नर से पूछताछ करने गई सीबीआई की गिरफ्तारी के मुद्दे पर उनका कहना था कि केंद्र सरकार वहां की सरकार गिराना चाहती है।
विज्ञापन
डेमो
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश शुक्ला ने बताया कि तमाम मुद्दों को लेकर पार्टी के पदाधिकारी 6 फरवरी को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को देंगे। कार्यकर्ता जीआईसी मैदान में एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचेंगे।