फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्तों का ‘कत्ल’: अवैध संबंध और शादी की जिद, भाई-बहन ने किया मां का खून, सामने आई हैरान करने वाली कहानी

Thu, 09 Mar 2023 06:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 Mar 2023 06:59 AM IST
विज्ञापन
Illegal relationship and insistence on marriage, brother and sister murdered mother
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले में सिविल लाइंस में महिला की हत्या की घटना के खुलासे ने इंसानी रिश्तों को तार-तार कर दिया। बच्चों ने अपनी ही मां का कत्ल कर दिया। हालांकि सौतेले ही सही, लेकिन अवैध संबध और शादी करने की जिद ने भाई-बहन ने वारदात को अंजाम दिया है। 



शहर के सिविल लाइंस में हुई महिला की हत्या के खुलासे में जो सामने आया, उसे सुनकर हर कोई हैरान है। लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा कि बच्चे ही अपनी मां के कातिल हो सकते हैं। कत्ल के पीछे की वजह, लोगों को और भी हैरान कर देती है।

कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि हत्या की इस घटना के खुलासा तो चौबीस घंटे में कर लिया गया, लेकिन हत्या, रिश्तों और वजह जो सामने आई उसने हैरान कर दिया। बताया शुरूआत में तो विश्वास ही नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है।

Illegal relationship and insistence on marriage, brother and sister murdered mother
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

24 घंटे के अंदर खुलासा
रविवार रात हुई महिला की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया। मृतका के बेटे और बेटी ने ही उसकी चाकू से गोदकर हत्या की थी। दोनों में पहले बोलचाल नहीं थी, लेकिन दो साल से काफी नजदीकी थी और शादी करना चाहते थे।

Illegal relationship and insistence on marriage, brother and sister murdered mother
Unnao girl murder case - फोटो : अमर उजाला

सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना स्थल के पास एक घर से मिले सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में युवक और युवती (सौतेले भाई-बहन) एक साथ जाते दिखे थे। पुलिस सर्विलांस की मदद से उन तक पहुंच गई। दोनों दिल्ली भागने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Illegal relationship and insistence on marriage, brother and sister murdered mother
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ में दोनों ने बताया कि दोनों एक-दूसरे को चाहते हैं और शादी करना चाहते थे। लेकिन मां शशी इसमें बाधक थीं। उन्हें रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने उनकी हत्या की योजना बनाई। हत्यारोपी शिवम के मुताबिक मां शराब की लती थी। रविवार रात उसे मीट खिलाया और शराब पिलाई।

विज्ञापन
Illegal relationship and insistence on marriage, brother and sister murdered mother
unnao murder case - फोटो : Demo pic

गोद भराई से था नाराज
हत्यारोपी शिवम ने बताया कि वह पूजा से प्यार करता था। मां शशी को इसकी जानकारी थी, इसके बाद भी पूजा की शादी सफीपुर निवासी मनोज नाम के युवक से तय कर दी थी। मां ने दस दिन पहले पूजा की गोदभराई भी कर दी थी। तभी से दोनों ने मां को रास्ते से हटाने की योजना बनानी शुरू कर दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed