फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2023: सैफई में सादगी के साथ मनाया गया रंगोत्सव, नेताजी को याद कर किया नमन

Wed, 08 Mar 2023 04:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Mar 2023 04:27 PM IST
विज्ञापन
Holi celebrations of Mulayam family, Rangotsav celebrated with simplicity in Saifai
सादगी से मनी सैफई की होली - फोटो : अमर उजाला
फूलों की होली के रूप में देश भर में चर्चित सैफई की होली इस बार सादगी के साथ मनी I नेताजी मुलायम सिंह यादव को याद कर उन्हें नमन किया गया। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पहली होली पर सैफई में सपा मुखिया अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, जिलापंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, कार्तिकेय यादव समेत परिवार के सभी सदस्यों ने सैफई आवास पर बनाए गए पंडाल में प्रदेशभर से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ होली का पर्व मनाया। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंच पर मौजूद अपने दोनों चाचाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
Holi celebrations of Mulayam family, Rangotsav celebrated with simplicity in Saifai
होली पर नेताजी को किया नमन - फोटो : अमर उजाला
शिवपाल सिंह यादव ने भी प्रो.रामगोपाल यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। करीब 3 घंटे तक चले होली मिलन समारोह में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान कविता पाठ करके मुलायम सिंह यादव को याद किया गया। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 
Holi celebrations of Mulayam family, Rangotsav celebrated with simplicity in Saifai
पंडाल में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाल ा
रामगोपाल, शिवपाल ने मुलायम के अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सैफई महोत्सव ग्राउंड पर बने मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि स्थल समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi celebrations of Mulayam family, Rangotsav celebrated with simplicity in Saifai
होली पर नेताजी को किया नमन - फोटो : अमर उजाला
शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट किया कि- यह होली बिना रंगों की है। आदरणीय नेताजी के बिना सैफई की होली की कल्पना करना मुश्किल है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हम सभी पर पूज्य नेताजी के स्नेह, आशीर्वाद और विचारों के विविध रंग बरसते रहें। नेताजी हमारी स्मृतियों में सदैव अमर रहें।
विज्ञापन
Holi celebrations of Mulayam family, Rangotsav celebrated with simplicity in Saifai
समाधि पर नेताजी को पुष्पांजलि अर्पित करते अखिलेश - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले, मंगलवार रात अखिलेश यादव ने नेताजी की समाधि पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर ट्विटर पर लिखा था कि- अबकी इन फूलों के रंग कहां इतने गहरे लगते हैं, इस बार तो मेले के झूले भी ठहरे-ठहरे लगते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed