फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवैध शराब का शैतानः कार्रवाई और सच्चाई की ये खबर, मौत का व्यापार अभी जारी है...

Mon, 11 Feb 2019 08:21 AM IST
शिखा पांडेय टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Feb 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
Illegal liquor trading continues in kannauj
डेमो पिक
सहारनपुर व कुशीनगर में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत के बाद पुलिस व आबकारी विभाग सतर्क हो गया है। मिलावटी व कच्ची शराब बनाने वालों की तलाश शुरू की गई है। यूपी के कन्नौज जिले में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाई जा रही है। बिक्री भी हो रही है। कई जगह थाना कोतवाली के पास कच्ची शराब बन रही है।


 
Illegal liquor trading continues in kannauj
डेमो पिक
आबकारी व पुलिस विभाग के अभियान चलाने के बाद फिर से धंधा शुरू हो जाता है। जिले में कच्ची शराब बनाने व बेचने का काम कई जगह हो रहा है। शराब बनाने वाली जगहों के अलावा ईंट भट्ठों पर ले जाकर भी शराब बेची जा रही है। सस्ती होने से छोटे तबके में शराब की बड़ी खपत है। महिलाएं भी इस धंधे में शामिल हैं।

 
Illegal liquor trading continues in kannauj
डेमो पिक
पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा महिलाओं को न पकड़ने से पुरुष छापे में इन्हें आगे कर देते हैं। कभी पकड़े जाने पर निजी मुचलके पर मौके पर ही छोड़ दिया जाता है। पुरुष इस धंधे में पकड़े जाने के बाद छूटने पर फिर से काम शुरू कर देते हैं। कच्ची शराब को लेकर पुलिस व आबकारी के अभियान फौरी रहते हैं। अभियान में बरामद कच्ची शराब व लहन को नष्ट कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Illegal liquor trading continues in kannauj
डेमो पिक
जनवरी में आबकारी विभाग ने 10 स्थानों पर छापा मार कर 154 लीटर कच्ची शराब बरामद की। लचर कार्रवाइयों से कच्ची शराब पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जानकारों की मानी जाए तो तिर्वा कस्बा पुलिस चौकी, ठठिया, सौरिख में थाना कोतवाली के निकट ही कच्ची शराब बनती है।

 
विज्ञापन
Illegal liquor trading continues in kannauj
डेमो पिक
सरायप्रयाग, वहबलपुर, निकवा, गिहार बस्ती छिबरामऊ, गिहार बस्ती ठठिया, दौलतपुर, खांडेदेवर, इंदुइयागंज, ढहलेपुर, लुंजीपुर्वा, कुतलूपुर, फिरोजपुर कटरी, जगतापुर, वलनपुर गिहार बस्ती, गदनपुर नरहा कटरी, महादेव नगरिया सौरिख में कच्ची शराब बड़े पैमाने पर बनती है। यहां से बिक्री के लिए भी ले जाई जाती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed