फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडस्ट्रियल रिसर्च का केंद्र बनेगा आईआईटी कानपुर, सौ करोड़ की लागत से तैयार हो रहे रिसर्च पार्क

Sun, 07 Apr 2019 04:35 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Apr 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
IIT Kanpur will become Research center of  kanpur Industrial
इंडस्ट्रियल रिसर्च का केंद्र बनेगा आईआईटी - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी कानपुर आने वाले तीन साल में कानपुर की इंडस्ट्री के लिए रिसर्च का बड़ा केंद्र बन जाएगा। संस्थान में सौ करोड़ की लागत से तैयार हो रहे रिसर्च पार्क में कानपुर की कई बड़ी कंपनियां अपने उत्पाद के लिए तकनीक विकसित कर पाएंगी। शनिवार को कैंपस में आयोजित पहले इंडस्ट्री एकेडमिया मीट में निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने इसका एलान किया।
IIT Kanpur will become Research center of  kanpur Industrial
इंडस्ट्रियल रिसर्च का केंद्र बनेगा आईआईटी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सभी इंडस्ट्री को संस्थान में अपने कार्यालय, लैब और डिजाइन सेंटर खोलने का ऑफर दिया। कहा कि रिसर्च पार्क में छात्रों और संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ इंडस्ट्री के लोग मिलकर काम करेंगे तो नई इनोवेटिव आइडिया का अविष्कार होगा।
IIT Kanpur will become Research center of  kanpur Industrial
आईआईटी कानपुर
इंडस्ट्री और एकेडमिया समझौते से कानपुर के उद्योग को ठप होने से बचाया जा सकता है। यहां की कंपनियों को नई तकनीक पर फोकस करना होगा। टेक्नोपार्क के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. अविनाश अग्रवाल ने संस्थान से इंडस्ट्री को दी जाने वाली तमाम सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IIT Kanpur will become Research center of  kanpur Industrial
आईआईटी कानपुर
छात्रों ने मीट के दौरान मॉडलों की प्रदर्शनी भी लगाई। इसमें एयर सैंपलर, लो कॉस्ट डेंटल चेयर, डेस्ककिट आदि का प्रदर्शन किया। इस दौरान डीन रिसर्च प्रो. एस गणेश सहित कई अन्य सीनियर प्रोफेसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
IIT Kanpur will become Research center of  kanpur Industrial
आईआईटी कानपुर
मीट में लोहिया कॉर्प लिमिटेड के सीएमडी राज कुमार लोहिया, आईआईए के डिविजनल चेयरमैन सुनील पांडेय, विशाल खेर, नेटप्लास्ट के आरके अग्रवाल  सहित 40 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed