फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाना बनाने के साथ रखते हैं पराेसने का शाैक ताे एनसीएचएम जीईई जरूर दें

Tue, 02 Jan 2018 10:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 02 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
if you love making food then this news for you
डेमो पिक
इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) में संचालित कोर्सों में एडमिशन के लिए राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं कैटरिंग प्रौद्योगिकी परिषद (एनसीएचएमसीटी) ने एनसीएचएम जीईई 2018 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार ज्वाइंट एट्रेंस ट्रेस्ट 28 अप्रैल को होगा।


 

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है

if you love making food then this news for you
डेमो पिक
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 11 अप्रैल 2018 तक वेबसाइट www.nchm.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य, ओबीसी और विकलांग उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 22 वर्ष और एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 25 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है। अंग्रेजी के साथ 12वीं उत्तीर्ण या इस वर्ष अध्ययनरत छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार टोल फ्री नंबर 1800 180 3151 पर संपर्क कर सकते हैं। एनसीएचएम जेईई में सफल विद्यार्थी होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग मैनेजमेंट आदि कोर्सों में एडमिशन ले सकते हैं। 

 

देशभर में 58 आईएचएम

if you love making food then this news for you
डेमो पिक
लखनऊ, पुणे, मुंबई, कलकत्ता, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, चंडीगढ़, गोवा सहित देशभर में कुल 58 इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) हैं। इनमें एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को एनसीएचएम की संयुक्त प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के ल‌िये 800 रूपये आवेदन शुल्क है। एससी, एसटी, पीडी वर्ग के ल‌िये  400 रूपये आवेदन शुल्क है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगा एनसीएचएमसीटी एग्जाम पैटर्न

if you love making food then this news for you
डेमो पिक
- परीक्षा ऑनलाइन नहीं होगी। इसकी लिखित परीक्षा होगी
- प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।
- प्रश्न पत्र सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को तीन घंटे का समय दिया जाएगा।
- 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- माइनस मार्किंग होगी। गलत जवाब देने पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।

 
विज्ञापन

इन विषयों से जुड़े होंगे प्रश्न

if you love making food then this news for you
डेमो पिक
परीक्षा के दौरान छात्रों से न्यूमेरिकल एबिलिटी एंड एनालिटिकल एप्टीट्यूड के 30 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा 30 अंक के जनरल नॉलेज एंड करंट अफेयर्स, 30 अंक के रीजनिंग एंड लॉजिकल डिडक्शन, 60 अंकों का इंग्लिश लैंग्वेज और 50 अंकों का एप्टीट्यूड फॉर सर्विस सेक्टर के सवाल पूछे जाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed