फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शौहर गया परदेश तो एक लड़के पर आया बीवी का दिल, एक-दूजे के हो तो गए लेकिन ये मोड़ आ गया

Thu, 07 Feb 2019 10:42 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Feb 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
husband wife and lovers story from hardoi
डेमो पिक
राजस्थान से बच्चों को लेकर लापता हुई महिला प्रेमी के साथ यूपी के हरदोई जिले में एक कस्बे में रह रही थी। सर्विलांस के जरिए महिला तक पहुंची राजस्थान पुलिस ने बुधवार को कस्बा पहुंचकर महिला को हिरासत में ले लिया। कोतवाली बेनीगंज में राजस्थान पुलिस ने महिला से पूछतांछ की। जिस पर महिला ने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ आने की बात कही और घर वापस जाने से इंकार कर दिया। महिला के इंकार करने पर पुलिस वापस लौट गई। 
husband wife and lovers story from hardoi
डेमो पिक
कोतवाली में मौजूद राजस्थान के जिला हनुमान गढ़ी के थाना भाद्रा से आए सिपाही महावीर सिंह ने बताया कि भाद्रा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शादीशुदा बहन के बच्चों समेत प्रेमी के साथ जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी थी। सर्विलांस के जरिए पता चला कि गायब महिला बच्चों व प्रेमी के साथ बेनीगंज के प्रताप नगर कस्बे में किराए के मकान में रह रही है। जिस पर बुधवार की सुबह पुलिस टीम ने छापा मारकर महिला को बरामद कर लिया।
 
husband wife and lovers story from hardoi
डेमो पिक
सिपाही ने बताया कि महिला ने पूछतांछ में बताया कि उसका निकाह 13 साल पहले कस्बा ओडिय़ा खेड़ा जिला फतेहाबाद हरियाणा निवासी युवक के साथ हुआ था। उसका पति रुपये कमाने के लिए ओमान देश चला गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
husband wife and lovers story from hardoi
डेमो पिक
इसी बीच ओडिया खेड़ा में एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। बताया कि 11 जनवरी को वह अपने मायके से बहन के घर जाने के लिए निकली और सीधे ओड़िया खेड़ा हरियाणा पहुंच गई। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ कस्बे में आकर किराए के मकान में रहने लगी।

 
विज्ञापन
husband wife and lovers story from hardoi
डेमो पिक
महिला ने बताया कि उसका प्रेमी नगर की एक बाइक एजेंसी पर मैकेनिक का काम कर रहा है। हेड कांस्टेबल महावीर सिंह ने बताया कि महिला ने भाई व ससुरालीजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया है। दोपहर बाद हेड कांस्टेबल व उनके साथ आई टीम राजस्थान वापस लौट गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed