फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम ने ली करवट: यूपी के कई शहरों में हुई बारिश, विभाग की ये चेतावनी भी पढ़ लें

Thu, 07 Feb 2019 10:41 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Feb 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
rain in these cities of up, meteorological department warns
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी के कानपुर शहर समेत आसपास के कई शहरों में बुधवार को मौसम ने करवट ली है। यहां कानपुर समेत इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई आदि जिलों में बारिश हुई। वहीं बांदा, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, हमीरपुर, जालौन, चित्रकूट, उन्नाव, महोबा आदि जिलों आसमान में बदली छाई रही।
rain in these cities of up, meteorological department warns
प्रतीकात्मक तस्वीर
कानपुर में रात के आखिरी पहर में हवाओं के रफ्तार पकड़ने से मंगलवार भोर में कोहरे की चादर घनी हो गई। कंपकंपा देने वाली गलन का माहौल पैदा हुआ। भोर में तनी कोहरे की घनी चादर में दृश्यता 100 मीटर रही लेकिन जैसे ही हल्की धूप खिली और कोहरे की चादर हल्की पड़ी तो दृश्यता ढाई सौ मीटर पर आ गई।
 
rain in these cities of up, meteorological department warns
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के मुताबिक छह और सात फरवरी को स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य रात्रि के बाद उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का रुख उत्तरी-पूर्वी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
rain in these cities of up, meteorological department warns
प्रतीकात्मक तस्वीर
बदली छाई रहेगी। मंगलवार दिन में उत्तरी पूर्वी हवाओं की गति 2.2 किमी प्रति घंटा रही है लेकिन आधी रात के बाद हवाओं ने तेजी पकड़ी। मौसम विभाग के सीनियर रिसर्च फैलो डॉ. विजय दुबे का कहना है कि इस दौरान बदली छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
rain in these cities of up, meteorological department warns
प्रतीकात्मक तस्वीर
बसंत पंचमी तक स्थानीय रूप से लो प्रेशर बनने से बारिश की संभावना है। इसके बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed