फर्रुखाबाद जिले में गुतासी की गीता देवी की हत्या अवैध संबंधों के शक में उसके पति ने की थी। पुलिस ने पति की गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस अभी भी पुत्र और जेठ से थाने में बैठाकर पूछताछ कर रही है। गीता के मोबाइल की सीडीआर में पुलिस को कोई भी संदिग्ध नंबर नहीं मिला है।
सनकी ‘पति की क्रूरता’: झाड़ी में छिपकर पीछे से मारी गोली, पहले पीठ...फिर सिर पर फायर, मोबाइल की CDR मिली सही
झाड़ी में छिपकर पीछे से चला दी गोली
अरुण को शक होने पर वह चुपके से पीछे से गया। उसे लगा कि वह किसी से बात कर रही है। उसने झाड़ी में छिपकर पीछे से गोली चला दी। जो गीता की पीठ में लगी। उसके गिरने के बाद दूसरी गोली सिर में मार दी। इसके बाद चाचा सीमेंद्र के खेत के पास मेड़ पर पड़ी लकड़ियों में तमंचा छिपा दिया।
मोबाइल सीडीआर में नही मिला संदिग्ध नंबर
सुबह नाटक करने के लिए पत्नी की हत्या का शोर मचाया। इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि गीता के मोबाइल की सीडीआर निकलवा कर उसका परीक्षण किया गया। उसमें कोई भी संदिग्ध नंबर नहीं मिला। इससे अवैध संबंधों की बात सही नहीं लगती। अरुण ने ही शक के चलते ही घटना को अंजाम दे दिया।
पति अरुण को बताया जा रहा है सनकी
अरुण को सनकी बताया जा रहा है। यही वजह है कि उसका मोहल्ले में भी कोई खास संबंध नहीं है। बता दें कि पुलिस अभी भी गीता के पुत्र और जेठ से थाने में पूछताछ कर रही है। कड़ाई के बावजूद पुलिस किसी निर्णय पर नहीं पहुंची है। इनसे मिली जानकारी भी काफी अहम मानी जा रही है।
फोरेंसिक टीम की जांच से आरोपी पति आया घेरे में
गांव गुतासी निवासी गीता देवी की 31 जुलाई की भोर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पति अरूण कुमार ने गांव के लोगों पर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया था। मौके पर पहुंचे एसपी विकास कुमार ने फोरेंसिक टीम को अरूण कुमार के हाथों के नमूने लेने का आदेश दिए थे।