{"_id":"5e19fe398ebc3e87c70de410","slug":"husband-killed-his-wife-by-strangulation-then-fell-asleep-after-drinking-alcohol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीवार तोड़ घर में घुसा, पत्नी को दी बेरहम मौत फिर शराब पीकर सो गया, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार तोड़ घर में घुसा, पत्नी को दी बेरहम मौत फिर शराब पीकर सो गया, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह
Sun, 12 Jan 2020 03:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 12 Jan 2020 03:09 PM IST
सार
Husband wife by strangulation, then fell asleep after drinking drinking alcohol
विज्ञापन
दीवार तोड़कर घर में घुसा पति फिर की पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के स्वरूपनगर थाना क्षेत्र की लक्ष्मणबाग कॉलोनी में शनिवार सुबह झगड़े के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को खुदकुशी का रूप देने के लिए वह पत्नी को लेकर हैलट अस्पताल भी गया। डॉक्टरों के मृत घोषित करते ही वह पत्नी का शव लेकर घर वापस आ गया और शराब पीकर सो गया।
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने वारदात कबूल दी। उद्योग निदेशालय से चतुर्थ श्रेणी पद से रिटायर्ड लक्ष्मणबाग कॉलोनी निवासी राज किशोर का बेटा आशीष कश्यप का शनिवार सुबह पत्नी मनीषा (24) से विवाद हुआ। इसके बाद मनीषा कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने बताया कि आशीष दरवाजा खोलने के लिए चिल्लाता रहा। इसके बाद वह कहीं से एक साबड़ ले आया और उससे कमरे की दीवार तोड़ डाली। कमरे के अंदर जाने के काफी देर बाद वह बाहर निकला। वह मनीषा को गोद में उठाए था। उसने सबसे बताया कि मनीषा को करंट लगा है। वह उसे लेकर हैलट गया, डॉक्टरों ने मनीषा को मृत घोषित कर दिया। आशीष शव लेकर वापस घर आया और बाहर ही शव रखकर शराब पीकर सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को गला दबाकर मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस व मनीषा के परिजन पहुंचे। मनीषा की मां ऊषा ने बताया कि शादी के बाद से ही आशीष शराब पीकर मनीषा को पीटता था। इंस्पेक्टर आश्विनी कुमार पांडेय ने बताया प्राथमिक व फोरेंसिक जांच के मुताबिक मनीषा की हत्या गला दबाकर की गई है। पूछताछ में आशीष ने हत्या की बात कबूली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या कर घर में सो गया था पति
- फोटो : अमर उजाला
दिसंबर में मनाई थी शादी की पहली सालगिरह
नवाबगंज सूर्य विहार कॉलोनी निवासी मनीषा की मां ऊषा ने बताया कि उनकी बेटी एक निजी अस्पताल में काम करती थी। यहीं पर उसकी दोस्ती आशीष से हुई थी। साल 2018 में आशीष व मनीषा ने कासगंज जाकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। 22 दिसंबर को दोनों की शादी की सालगिरह मनाई भी। पड़ोसियों ने बताया कि आशीष शराब का लती है।
नवाबगंज सूर्य विहार कॉलोनी निवासी मनीषा की मां ऊषा ने बताया कि उनकी बेटी एक निजी अस्पताल में काम करती थी। यहीं पर उसकी दोस्ती आशीष से हुई थी। साल 2018 में आशीष व मनीषा ने कासगंज जाकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। 22 दिसंबर को दोनों की शादी की सालगिरह मनाई भी। पड़ोसियों ने बताया कि आशीष शराब का लती है।