फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरिंदगी: पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूस सांसे थमने तक पत्थर से कूचा चेहरा, फिर खुद को भी दी दर्दनाक मौत

Mon, 18 Nov 2019 09:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 18 Nov 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
husband brutally murdered his wife with stone
हत्या के बाद घर में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट सदर क्षेत्र के शोभासिंह का पुरवा में नशे के आदी पति ने पारिवारिक कलह के चलते शनिवार की देर रात को पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूसकर पत्थरों से कूच बेरहमी से हत्या कर दी। शव रजाई में छिपाकर खुद बिना किसी को बताए चुपचाप घर से बाहर निकला और रेलवे पटरी के पास जाकर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया।


 
husband brutally murdered his wife with stone
घटना के बाद घर के बाहर खड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मृतक दंपति फल, चाट व मिठाई की दुकान संचालित कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मृतक सूरजभान केशरवानी के तीन पुत्र व एक पुत्री है। उन्होंने बताया कि पिता ने ही नशे के चलते उनकी मां को बेरहमी से मार डाला है। एसडीएम कालोनी के पीछे शोभासिंह का पुरवा निवासी सूरजभान केशरवानी (50) पुत्र मुन्नीलाल परिवार के साथ रहता था। नशेबाजी को लेकर अक्सर घर में पत्नी व अन्य सदस्यों से मारपीट होती थी।

 
husband brutally murdered his wife with stone
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को घर पर मेहमान आए थे। उनके सामने भी पति पत्नी का विवाद हुआ। देर रात लगभग 11 बजे को जब पूरा परिवार सो रहा था तो सूरजभान उठा और सो रही पत्नी आशा उर्फ रानी केशरवानी (45) के मुंह में कपड़ा ठूसकर पहले से अपने पास रखे पत्थर से उसके सिर व चेहरे पर कई वार किए। इससे वह चीख भी नहीं पाई और वहीं उसकी मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
husband brutally murdered his wife with stone
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पत्नी के मौत के बाद सूरजभान चुपचाप कमरे से निकलकर बाहर आ गया। करीब साढे़ 11 बजे पुरवा से हाईवे पर पहुंचा। इसके बाद वह रेलवे स्टेशन कर्वी पहुंचकर आउटर की ओर पैदल चला गया। कुछ देर बाद जबलपुर से हजरत निजामुददीन की ओर जा रही महाकौशल एक्सप्रेस के इंजन के सामने छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्टेशन पहुंचे ट्रेन चालक व गार्ड ने मामले की जानकारी रेल अधिकारियों को दी।
 
विज्ञापन
husband brutally murdered his wife with stone
घटनास्थल पर पड़ोसियों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे जीआरपी प्रभारी पीएल प्रजापति ने मृतक की जेब में मिले कागजात व मोबाइल के आधार पर शिनाख्त कर उसके घर फोन लगाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि देर रात को ही वह शोभासिंह का पुरवा पहुंचकर मृतक के घर में परिजनों को इसकी जानकारी दी। मृतक के पुत्र बसंत, कामता व सुशील अपनी मां को जानकारी देने कमरे में पहुंचे तो वहां मां को मृत देख सबके होश उड़ गए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed