बांदा जिले में हत्यारोपी पति ने चाकू से पांच वार किए थे। इससे पत्नी की मौत हुई है। सभी वार पेट के निचले हिस्से में किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। उधर, हत्यारोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस घटना में शनिवार को मृतका संजो के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
जल्लाद बना पति: चाकू से ताबड़तोड़ वार...चीर डाला पेट, PM रिपोर्ट से बयां हुई दरिंदगी, पढ़िए पूरी खौफनाक कहानी
ससुर ने पिता को बुलाने को कहा
इस पर उन्होंने दामाद से अपने पिता गोपाली को बुलाने की बात कही। यह भी कहा कि संजो का ससुर उसका उत्पीड़न करता है, इसलिए पहले तुम्हारे पिता से बात करेंगे तब बेटी को भेजेंगे। इसके बाद दामाद शिव कुमार बहाने से संजो को आंगन में ले गया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।
चाकू की धौंस पर भागने का प्रयास
घटना देख मृतका का पिता, बुआ सुनीता और दादी रमकलिया उसे पकड़ने पहुंचे, तो आरोपी चाकू की धौंस दिखाकर भागने लगा। तभी मृतका के चचेरे भाई योगेश ने उसे दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम, शहर कोतवाल मनोज शुक्ला फोर्स के साथ पहुंचे।
एक ही घर में ब्याही थीं दो पुत्रियां
शहर कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव में सोहन निषाद का मकान है। पेशे से वह मजदूर है। उसके तीन पुत्रियों में बड़ी सुधा, संजो, सुषमा और एक पुत्र पुष्पेंद्र है। पत्नी रमा है। रमा मानसिक अस्वस्थ है। उसका ग्वालियर में इलाज चल रहा है। शुक्रवार की रात परिजन उसे लेकर ग्वालियर जाने वाले थे, तभी यह घटना हो गई।
पिता बोला- हमने भेजने से किया था मना
घटना के दो दिन पहले हत्यारोपी पुत्री को लेने आया था, उन्होंने भेजने से मना कर दिया था। कहा था कि अपने पिता गोपाली को लेकर आओ। पहले उससे बात होगी तब वह अपनी पुत्री को भेजेंगे। शुक्रवार को दोपहर हत्यारोपी दामाद फिर उसके घर पहुंच गया और उसने यह वारदात कर डाली।