{"_id":"5b0e9e504f1c1b926e8b5724","slug":"husband-arranged-his-wife-s-marriage-with-her-boyfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS-दिलचस्प कहानीः जिस्म पति के साथ और आत्मा प्रेमी के पास, फिर हुआ कुछ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS-दिलचस्प कहानीः जिस्म पति के साथ और आत्मा प्रेमी के पास, फिर हुआ कुछ ऐसा
प्रशांत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 31 May 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की कराई शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं मोहब्बत उस दरिया की तरह है जो अपना रास्ता हर हाल में तय ही कर लेती है। लेकिन मोहब्बत की इस दास्तां में पति ने एक ऐसी मिसाल पेश की जिसका मुरीद हर वो शख्स हो गया जिसने इस पल को देखा और सुना। मोहब्बत की इस अजीब दास्तां के गवाहों ने जिस दरियादिली से शिरकत की वो भी काबिले तारीफ है।
पत्नी की कराई शादी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सनिगवां गांव निवासी सुजीत उर्फ गोलू की शादी 19 फरवरी 2018 को श्याम नगर की शांति के साथ हुई थी शादी के 15 दिन बाद गोलू की बीवी मायके चली गई। गोलू जब भी उसे वापस ससुराल बुलाता शांति कोई न कोई बहाना बना देती।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- फोन पर अनजान शख्स से बात करती थी बीवी...
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- फोन पर अनजान शख्स से बात करती थी बीवी...
पत्नी की कराई शादी
- फोटो : अमर उजाला
शांति इसी महीने गोलू के पास रहने के लिए आई थी। वह फोन पर अक्सर किसी शख्स से बात करती थी जो उसके पति के लिए तो अनजान था पर शांति के लिए वह जान से प्यार था गोलू के मन में कई बार ऐसा खयाल आया कि वह हिंसक-रूप अख्तियार करते हुए दोनों को खत्म कर दे लेकिन असलियत में उसने ऐसा नहीं किया। बीवी को बेवफा मानते हुए गोलू ने मोहल्ले के कुछ लोगों से सलाह मांगी।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- आखिर पति गोलू ने लिया बड़ा निर्णय...
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- आखिर पति गोलू ने लिया बड़ा निर्णय...
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की कराई शादी
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार 30 मई को सुजीत उर्फ गोलू ने अपनी बीवी शांति और उसके प्रेमी रवि यादव की धूमधाम से शादी करा दी । इस शादी की खासबात यह थी कि पत्नी की शादी में सुरजीत ने अपनी तरफ से किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी। शादी को यादगार बनाने के लिए सुरजीत उर्फ गोलू ने हर वो इंतजाम किया जो कि आमतौर पर हर लड़की शादी में होता है।
आगे की स्लाड में पढ़ेंः- पत्नी की शादी में झूमके नाचा पति...
आगे की स्लाड में पढ़ेंः- पत्नी की शादी में झूमके नाचा पति...
विज्ञापन
पत्नी की कराई शादी
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी की इस शादी के किस्से का गवाह बनने के लिए गांव के ही नहीं आसपास के इलाके के लोग भी शामिल हुए। शादी में ढोल-नंगाड़े की धुन पर थिरकते लोगों को देखते ही बन रहा था। पत्नी को विदा करते हुए पति की आंखों में एक अजीब तरह की खुशी और गम का संगम देखने को मिल रहा था।
आगे की स्लाड में पढ़ेंः- कैसे शुरू हुई रवि और शांति की प्रेम कहानी...
आगे की स्लाड में पढ़ेंः- कैसे शुरू हुई रवि और शांति की प्रेम कहानी...