{"_id":"5c5bd1d8bdec22738f51f96f","slug":"humsafar-express-from-kanpur-to-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हमसफर के साथ अब और सुहाना होगा सफर, इस ट्रेन की खासियतें किसी का भी मन मोह लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमसफर के साथ अब और सुहाना होगा सफर, इस ट्रेन की खासियतें किसी का भी मन मोह लें
Thu, 07 Feb 2019 12:06 PM IST
शाहरुख खान
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 07 Feb 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर से नई दिल्ली के लिए चौथी हमसफर एक्सप्रेस 15 फरवरी से चलेगी। ये एक्सप्रेस बिहार के मधुपुर से आनंद विहार (नई दिल्ली) तक चलेगी। अभी कानपुर सेंट्रल होकर तीन अन्य हमसफर एक्सप्रेेस चल रही हैं। कटिहार से पुरानी दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस और इलाहाबाद-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस भी कानपुर सेंट्रल से गुजरती हैं।
डेमो
15 फरवरी से चलने वाली मधुपुर हमसफर एक्सप्रेस कानपुर से नई दिल्ली तक का सफर पांच घंटे (सुबह साढ़े छह बजे से सुबह साढ़े 11 बजे) में तय करेगी। इसकी सभी 16 बोगियां एसी-3 होंगी। हमसफर एक्सप्रेस में यूं भी सभी बोगियों एसी-3 श्रेणी की होती हैं।
डेमो
मधुपुर-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस (12235) 15 फरवरी से मधुपुर से चलेगी। यह ट्रेन वहां से हर शुक्रवार को शाम 5:40 बजे चलेगी। पटना, इलाहाबाद होते हुए कानपुर सेंट्रल दूसरे दिन शनिवार को सुबह 6:25 बजे पहुंचेगी। सुबह 11:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 12236 हर गुरुवार को शाम 4:55 बजे आनंद विहार से चलेगी और रात 10:12 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
इसकी सभी बोगियां एसी-3 श्रेणी की हैं। इस ट्रेन के हर केबिन में कॉफी,टी,सूप, वेंडिंग मशीन, हॉट और रेफ्रिजरेटेड पैंट्री है। रियल टाइम बेस्ड पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम, फायर और स्मोक डिटेक्शन और सुपर विजन सिस्टम भी है।
विज्ञापन
डेमो
हर बर्थ में मोबाइल, लैपटॉप चार्जिंग प्वॉइंट है। साइड बर्थ का गैैप ढकने के लिए पर्दे लगे हैं। दिव्यांगों के लिए ब्रेल लिपि में बर्थ और कोच नंबर लिखा है।