{"_id":"595668804f1c1b52318b4571","slug":"human-rights-activist-woman-fall-to-death-from-third-floor-after-consuming-whis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'वो मेरे साथ ड्रिंक कर रही थी, पानी लेने नीचे गई, फिर मिली खून से लथपथ लाश'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'वो मेरे साथ ड्रिंक कर रही थी, पानी लेने नीचे गई, फिर मिली खून से लथपथ लाश'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
सीमा तिवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के किदवई नगर एम ब्लॉक निवासी सीमा तिवारी की घर के सेकंड फ्लोर की छत से गिरकर मौत हो गई। गिरने से पहले महिला अपने दो पुरुष दोस्तों के साथ कथित रूप से शराब पी रही थी। पुलिस ने मृतका के दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
सीमा तिवारी के दोस्त मनीष और धीरेंद्र, शराब की बोतलें
मृतका सीमा तिवारी अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति की नेशनल सेक्रेटरी थीं। यह संस्था यूपी स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन में रजिस्टर्ड है। 2011 में पति अरविंद तिवारी का निधन हुआ था। तब से ही सीमा ससुराल छोड़ मायके में आकर रह रही थी।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए सीमा तिवारी के दोस्त डॉ मनीष और धीरेंद्र।
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
आरोपी डॉ. मनीष ने बताया, सीमा और मेरी दोस्ती 2011 में हुई थी। वो यहां अपने बेटे अमन उर्फ गोपी के साथ रहती थी। गुरुवार रात उसने मुझे अपने घर बुलाया था। मैं अपने साथी धीरेंद्र के साथ यहां आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के किदवई नगर स्थित सीमा तिवारी का घर
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
हम तीनों घर के थर्ड फ्लोर पर बने रूम में ड्रिंक कर रहे थे। सीमा पानी लाने का कहकर नीचे गई थी। उसके जाने के चंद मिनट बाद ही शोर मच गया। हम दोनों नीचे गए तो देखा सीमा खून में लथपथ पड़ी थी।"
डॉ. मनीष ने कानपुर मेडिकल कालेज से पढ़ाई की है। वह मूल रूप से जालौन के रहने वाले हैं। परिवार ग्रेटर नोएडा में रहता है। वहीं, धीरेंद्र की कर्रही रोड पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। पुलिस के मुताबिक डॉ. मनीष की सीमा से पांच महीने पहले जान पहचान हुई थी। सीमा के बुलाने पर वह दोस्त के साथ उनके घर आए थे। धीरेंद्र की कार से भी शराब की बोतल और ग्लास मिले हैं।

वाटर पार्क में अपनी दोस्त के साथ सीमा तिवारी
डॉक्टर का घर पर था आना-जाना
महिला ने ग्राउंड फ्लोर किराए पर दिलीप पाठक को दे रखा था। उसने बताया, ये लोग अक्सर मकान मालकिन से मिलने आते रहते थे। चूंकि मैं किराएदार हूं इसलिए कभी कोई विरोध नहीं जताया। बाबू पुरवा सीओ आर सी दुबे ने बताया, शुरुआती पूछताछ से यह अवैध संबंधों का मामला लग रहा है। हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं।