{"_id":"5954b1614f1c1b8f388b4c14","slug":"kanpur-now-has-bike-taxis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शुरू होने जा रहा अनोखा प्रयोग, आपकी अपनी बाइक बनेगी रोजगार का बड़ा साधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू होने जा रहा अनोखा प्रयोग, आपकी अपनी बाइक बनेगी रोजगार का बड़ा साधन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में इस वक्त एक अनोखे प्रयोग की तैयारी की गई है अब यहां कुछ महीनों बाद शुरू होने जा रही है बाइक टैक्सी। युवाओं की बाइक अब रोजगार का साधन बनेगी। कार-टैक्सी के बाद अब बाइक टैक्सी का जमाना भी आ गया है। अब आपको शहर के प्रमुख प्वाइंटों से बाइक टैक्सी भी मिल सकेगी। परिवहन विभाग ने शहर के आरटीओ को बाइक टैक्सी चलाने की अनुमति प्रदान कर दी है। जल्द ही बाइक टैक्सी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे और सड़कों पर चलती नजर आएंगी।
डेमो
इससे युवा अपने आवागमन के साथ कुछ पैसा कमा सकेंगे।
अभी तक दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में ही बाइक टैक्सी को अनुमति थी, लेकिन अब कानपुर शहर में बाइक टैक्सी से लोग फर्राटा भरते नजर आएंगे। इसके साथ ही आप अपनी बाइक का टैक्सी कोटे में रजिस्ट्रेशन कराकर सवारी ढोने का नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। कानपुर के आरटीओ प्रभात पांडेय ने बुधवार को बताया कि आरटीओ में जल्द ही इसके रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। एक निजी कंपनी बैक्सी ने इसके लिए आरटीओ से अनुमति भी मांगी है। कंपनी के प्रतिनिधि रोहित गुप्ता ने बताया कि किराए पर अपनी बाइक देगी या फिर कंपनी की मदद से आप खुद की भी बाइक फाइनेंस कराकर इससे जुड़ सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इससे औसतन 15 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह कमाया जा सकता है। कंपनी से जुड़ने वाले लोगों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

बाइक टैक्सी के लिए नियम शर्तें
-ठेका वाहन शब्द बाइक के आगे और पीछे स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए
-परमिट धारक का नाम, पता व फोन नंबर गाड़ी पर अंकित होना चाहिए
-सामान्य बाइकों से बाइक टैक्सी का रंग अलग होगा।
-बाइक चालक के आचरण और स्थायी पते का सत्यापन होना चाहिए।
-वाहन में फस्ट एड बॉक्स होना चाहिए।
-वाहन के मुताबिक आरामदेय सीट और साफ सुधरी होनी चाहिए।

-वाहन पर भारी व खतरनाक सामान नहीं ले जाया जा सकता।
-असमान्य परिस्थितयों को छोड़कर वाहन खुद का होना चाहिए।
-ऐसे वाहनों के स्वामी महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के जिम्मेदार होंगे।
-इसका परमिट ट्रांसफर नहीं होगा।
-बाइक टैक्सी के लिए दो वर्ष से अधिक पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।
-वाहन चालकों और सवारी दोनों को हेलमेट लगाना अनिवार्य होगा।