फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी का कहर: बुंदेलखंड में आग उगल रहा आसमान, दूसरे दिन भी पारा 50 के पास, तपिश से तीन की मौत

Wed, 12 Jun 2019 03:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 12 Jun 2019 03:22 AM IST
विज्ञापन
Hottest day of UP in decades temperature in Banda almost 50 degrees
तेज धूप जला रही स्किन - फोटो : अमर उजाला

बांदा में आसमान आग उगल रहा है। प्रचंड गर्मी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार दूसरे दिन भी पारा 50 डिग्री के नजदीक रहा। गर्मी के इस सितम ने पिछले 31 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। इसके पूर्व वर्ष 1988 में 50 डिग्री पर पारा पहुंचा था। डाक्टरों का कहना है कि इतने तापमान पर शरीर का थर्मो रेगुलेटरी सिस्टम फेल हो सकता है। इससे जान जा सकती है।



Hottest day of UP in decades temperature in Banda almost 50 degrees
बढ़ते पारे के चलते गर्मी से परेशान महिला और बच्चा - फोटो : अमर उजाला

बीते 24 घंटे के दौरान मौसम के इस कहर से तीन मौतें हुई हैं। पूरा बुंदेलखंड भीषण गर्मी की चपेट में है। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिले भी सूरज की आग बरसाने वाली किरणों से बुरी तरह तप रहे हैं। सबसे खराब हाल मंडल मुख्यालय बांदा का है। 47 या 48 डिग्री तापमान की मार यहां के बाशिंदे करीब एक पखवाड़े से झेल रहे हैं। लेकिन पिछले दो दिनों में तापमान में अप्रत्याशित इजाफा हुआ है।

Hottest day of UP in decades temperature in Banda almost 50 degrees
गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला

यह 50 डिग्री के नजदीक जा पहुंचा है। सोमवार को 49.5 डिग्री अधिकतम तापमान मंगलवार को दूसरे दिन 0.1 डिग्री वृद्धि के साथ बरकरार रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं दोपहर को और जानलेवा बन गईं। जिस्म झुलसा देने वाली तपिश ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। उधर, न्यूनतम पारा भी रात में 34 डिग्री से नीचे नहीं गिरा। रात भी गर्म रही। लोगों की नींद उड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hottest day of UP in decades temperature in Banda almost 50 degrees
गर्मी की मार से देश परेशान - फोटो : अमर उजाला
डाक्टरों का कहना है कि 50 डिग्री तापमान होने पर शरीर का थर्मो रेगुलेटरी सिस्टम फेल हो सकता है। ऐसे में जान जाने का खतरा है। पारा 50 के नजदीक पहुंचने के साथ ही लू से मौतों का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे में लू से तीन मौतें हो गई हैं। नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक करतल कस्बा निवासी नत्थू (45) पुत्र राजा रविवार को सुबह गांव के पास गौहर पहाड़ में बकरी चराने गया था।

 
विज्ञापन
Hottest day of UP in decades temperature in Banda almost 50 degrees
गर्मी के साथ अब बेचैन करने वाली उमस भी बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

वहां उसकी लू से मौत हो गई। वापस न आने पर घरवालों ने तलाश शुरू की। सोमवार को शाम उसका शव पड़ा मिला। कोतवाली प्रभारी रामेंद्र तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दूसरी मौत बांदा शहर में हुई। रेलवे स्टेशन माल गोदाम के नजदीक सोमवार को दोपहर लगभग 35 वर्षीय युवक की लू से मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed