फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर और ससुर की मौत, चार घायल

Fri, 05 Jun 2020 08:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Jun 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Horrific road accident on Agra Lucknow Expressway, two killed
सड़क हादसे के बाद तहस नहस कार - फोटो : amar ujala
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार दोपहर सैफई के टिमरुआ गांव के सामने अनियंत्रित कार पलटने से क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर और उनके ससुर की मौत हो गई। इंस्पेक्टर के दो बेटे, उनके साले और साले का दस साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर अपनी ससुराल बिहार के सीवान जा रहे थे। घायलों को सैफई चिकित्सा विवि में भर्ती किया गया है। 


 
Horrific road accident on Agra Lucknow Expressway, two killed
क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर की मौत - फोटो : amar ujala
हादसे का शिकार हुए पुलिस निरीक्षक समरजीत सिंह (48) गोरखपुर जिले के पटना घाट गांव के निवासी थे। नौकरी के दौरान वे परिवार समेत गाजियाबाद के इंद्रापुरम इलाके में रह रहे थे। साथ ही सहारनपुर जिले में क्राइम ब्रांच निरीक्षक के पद पर थे। समरजीत सिंह पांच दिन की छुट्टी लेकर अपनी मारुति ब्रेजा कार से बिहार के सीवान शहर स्थित ससुराल में ससुर कमलेश सिंह (77),  साले राजीव सिंह व उसके 10 साल के बेटे जीत सिंह, अपने दो बेटों मानवेंद्र व समरेंद्र को छोड़ने जा रहे थे।

 
Horrific road accident on Agra Lucknow Expressway, two killed
चकनाचूर हुई कार - फोटो : amar ujala
शुक्रवार सुबह 5 बजे वे सहारनपुर पुलिस लाइन से निकले थे। उनका बड़ा बेटा मानवेंद्र कार चला रहा था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सैफई थाना क्षेत्र के टिमरुआ गांव के सामने गुजरते समय उनकी कार के अचानक अनियंत्रित हो गई। मानवेंद्र ने हादसे से बचने के लिए हैंडब्रेक लगाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Horrific road accident on Agra Lucknow Expressway, two killed
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : amar ujala
लेकिन, ड्राइवर सीट के बगल में बैठे समरजीत सिंह ने कार को विपरीत दिशा की ओर मोड़ दिया। इससे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सूचना पर सैफई थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में यूपीडा एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचाया।

 
विज्ञापन
Horrific road accident on Agra Lucknow Expressway, two killed
घायलों के लिए हालचाल - फोटो : amar ujala
चिकित्सा विवि में समरजीत सिंह व कमलेश सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल दो बेटों, साले व भतीजे को मामूली चोटें आई हैं। एसपी आकाश तोमर, एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, एसडीएम हेम सिंह ने सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचकर घायलों की कुशलझेम पूछी और उन्हें ढांढस बंधाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed