{"_id":"5e3709d58ebc3e680f4c2d16","slug":"homeopathic-doctor-s-suicide-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के थे दूसरी महिला से संबंध, प्रेम प्रसंग से पति-पत्नी में पड़ी थी दरार, अब सामने आया ये सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर के थे दूसरी महिला से संबंध, प्रेम प्रसंग से पति-पत्नी में पड़ी थी दरार, अब सामने आया ये सच
Tue, 04 Feb 2020 02:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 04 Feb 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में डॉक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बर्रा में खुदकुशी करने वाले होम्योपैथिक डॉक्टर नीरज पांडेय (30) के दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग की वजह से परिवार में दरार पड़ी थी। पत्नी मायके चली गई थी और नीरज डिप्रेशन में चला गया। नशे के इंजेक्शन ले लेकर उसने अपनी हालत बिगाड़ ली। डिप्रेशन की वजह से उसने खुदकुशी कर ली।
घटना के बाद रोती बिलखती मृतक डॉक्टर की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
अब तक पुलिस जांच में यही तथ्य सामने आए हैं। कुशीनगर निवासी नीरज पांडेय (30) ने किराये के घर पर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। बर्रा इंस्पेक्टर कैलाश दुबे ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पता चला कि सीने में गोली लगने से दिल पंचर हो गया था।
घटना की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अधिक खून बहने से नीरज की मौत हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे नीरज के पिता हीरालाल पांडेय ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। तहरीर भी नहीं दी। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. पीके श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों से साफ है कि नीरज ने खुदकुशी की है। दोपहर बाद परिजन शव लेकर कुशीनगर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
समझाने पर नहीं माना था नीरज
नीरज की पत्नी खुशबू करीब छह महीने से मायके में रह रही हैं। पिता शिवराम ने बताया कि नीरज के प्रेम प्रसंग के बारे में उसके परिजनों को भी पता था। सभी ने उसको कई बार समझाया, लेकिन किसी की बात नहीं मानी।
नीरज की पत्नी खुशबू करीब छह महीने से मायके में रह रही हैं। पिता शिवराम ने बताया कि नीरज के प्रेम प्रसंग के बारे में उसके परिजनों को भी पता था। सभी ने उसको कई बार समझाया, लेकिन किसी की बात नहीं मानी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पिता ने उठाया सवाल, तमंचा कहां से आया
हीरालाल ने बताया कि उनको शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे घटना की सूचना मिली। वह हैरान थे कि नीरज के पास आखिर कहां से तमंचा आया। इस बारे में पुलिस के पास भी कोई जवाब नहीं है।
हीरालाल ने बताया कि उनको शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे घटना की सूचना मिली। वह हैरान थे कि नीरज के पास आखिर कहां से तमंचा आया। इस बारे में पुलिस के पास भी कोई जवाब नहीं है।