{"_id":"6af8a6e78750d0d9bb05c56c","slug":"etw-news-etawah-news-c-216-1-etw1004-153092-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पुकारो मेरे मौला को, बदल जाएगी किस्मत कव्वाली पर झूमे जायरीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पुकारो मेरे मौला को, बदल जाएगी किस्मत कव्वाली पर झूमे जायरीन
Sat, 14 Nov 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम अंडावली स्थित हजरत सूफी दरगाह पर हर वर्ष की भांति इस बार भी उर्स मुबारक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान फिरोजाबाद, आगरा और फतेहपुर सीकरी से आए मशहूर कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर महफिल में समां बांध दिया। कव्वालियों पर जायरीन देर रात तक झूमते रहे।
कार्यक्रम में फतेहपुर सीकरी के शाकिर चिश्ती ने तुझे क्या बताऊं राजदा, तेरे सामने मेरा हाल है, तुझको पाया है जमाने से किनारा करके... पेश कर खूब वाहवाही लूटी। वहीं आगरा के नाजिम ने दूल्हा बना है ख्वाजा अजमेर की बस्ती में... सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। फतेहपुर सीकरी के शाहिद नूर ने जमाने के हर एक नबी ने कहा, मुझे तो अली-अली चाहिए... पेश किया।
इसके अलावा फिरोजाबाद के शराफत ने ऐसा नबी आया नहीं है... और फतेहपुर सीकरी के मेहरवान ने पुकारो मेरे मौला को, बदल जाएगी किस्मत... सुनाकर खूब तालियां बटोरों। शकील साबरी, मोहम्मद रहीस साबरी, मोहम्मद नईम और बकीला साबरी ने भी अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
सतीश पाल, इस्राइल, नफीज, रशीद, शाहबुद्दीन, अलीम, हसमुद्दीन, रियासुद्दीन, पप्पू, असगर खां, नीरज कुमार, सूरज, मंशाराम, उदयवीर सिंह उर्फ गुड्डू, नंदकिशोर, भारत सिंह और अरविंद कुमार का विशेष सहयोग रहा।