फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Etawah Murder: गैंगस्टर की दबंगई! युवक की पीट-पीटकर हत्या, फिर भाई से जलवा दिया शव, खास-पूस में मिली अधजली लाश

Wed, 15 Feb 2023 05:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Feb 2023 05:33 PM IST
विज्ञापन
Gangster along with his brother killed youth in Etawah, police recovered half burnt dead body
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला

इटावा जिले में बसरेहर थाना क्षेत्र  के चकवा खुर्द गांव में दबंगई का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया। गैंगेस्टर और उसके भाई ने युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। युवक की जब मौत हो गई तब शव को घाट पर ले गए और मृतक के बड़े भाई पर तमंचा तानकर शव को जलवा दिया।



रविवार रात हुई इस घटना का खुलासा सोमवार सुबह तब हुआ जब मृतक का भाई खुद थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने अधजला शव बरामद किया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर  पूछताछ की जा रही है।

चकवा खुर्द गांव निवासी कन्हैया यादव उर्फ गौरव (32) पुत्र सुखवीर सिंह यादव पिता के साथ खेती-बाड़ी करता था। परिवार में पत्नी रीना देवी और तीन बच्चे शिवम (9), अन्नू (6) और अनुष्का (3) हैं। कन्हैया पत्नी और बच्चों के साथ अलग मकान में रहता था।

Gangster along with his brother killed youth in Etawah, police recovered half burnt dead body
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पिता बड़े बेटे विपिन के साथ रहते थे। पिता सुखवीर सिंह यादव ने बताया कि रविवार रात गांव के ही गैंगस्टर सौरभ यादव और उसके भाई ने कन्हैया की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे घर पर छोड़ गए। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

Gangster along with his brother killed youth in Etawah, police recovered half burnt dead body
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला

कुछ देर बाद कन्हैया ने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी जब आरोपियों को हुई, तो वह फिर घर आए और कन्हैया के शव को ट्रैक्टर-ट्राली पर लाद लिया। तमंचा दिखाकर बड़े बेटे विपिन को भी साथ ले गए। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के पिलवा मंदिर के पास स्थित घाट पर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangster along with his brother killed youth in Etawah, police recovered half burnt dead body
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला

यहां विपिन पर तमंचा तानकर उसी के हाथों खास-पूस और कंबल डालकर शव को जलवा दिया। सोमवार तड़के करीब चार-पांच बजे विपिन घर आया और बिना कुछ बताए कमरे में चला गया। पूरे दिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया। मंगलवार सुबह विपिन खुद बसरेहर थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी कहानी बता दी।

विज्ञापन
Gangster along with his brother killed youth in Etawah, police recovered half burnt dead body
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पुलिस विपिन को लेकर घाट पर पहुंची। जहां कन्हैया का अधजला शव मिला। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घटना में शामिल विपिन और एक अन्य युवक को हिरासत में लिया गया है। मृतक की पत्नी की ओर से सौरभ यादव और गौरव यादव पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed