फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव एचपी गैस के प्लांट में लगी आग, लखनऊ-कानपुर रूट की सभी ट्रेने रोकी गईं, देखिए तस्वीरें

Thu, 12 Sep 2019 04:49 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 12 Sep 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
fire in Hindustan Petroleum gas refilling plant in unnao up
उन्नाव एचपी गैस के प्लांट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में गुरुवार को दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस रीफिलिंग प्लांट में गैस रिसाव के बाद लगी भीषण आग से भगदड़ मच गई। जानकारी मिलते ही कई थाने की फोर्स व दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। 
fire in Hindustan Petroleum gas refilling plant in unnao up
एचपी गैस के प्लांट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
सावधानी बरतते हुए लखनऊ-कानपुर हाइवे पर यातायात रोक दिया गया है। इस दौरान लखनऊ-कानपुर रूट की सभी ट्रेनें रोक दी गई। दही चौकी क्षेत्र के कई गांव खाली करा दिए गए हैं। साथ ही आस-पास की लगभग 10 फैक्ट्रियों में कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई है।
fire in Hindustan Petroleum gas refilling plant in unnao up
एचपी गैस के प्लांट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ कानपुर हाईवे पर पांच किलोमीटर क्षेत्र में यातायात रोका गया। कई ट्रेनें भी रोकी गई। जानकारी के अनुसार कानपुर से भी दमकल बुलाई गई। भीषण आग लगने से जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
fire in Hindustan Petroleum gas refilling plant in unnao up
एचपी गैस के प्लांट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
प्लांट में लगी भीषण आग से तीन कर्मचारी झुलस गए। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
fire in Hindustan Petroleum gas refilling plant in unnao up
एचपी गैस के प्लांट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कानपुर में शताब्दी रोकी गयी, गंगाघाट में झांसी पैसेंजर, उन्नाव में एलटीटी रोकी गई। प्लांट में लगी आग से उन्नाव से लेकर डीजीपी मुख्यालय तक हड़कंप मच गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed