{"_id":"5e8332018ebc3e77b257af55","slug":"hello-sir-i-am-suffering-from-cancer-struggling-with-financial-crisis-help","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैलो सर... मैं कैंसर से पीड़ित हूं, आर्थिक तंगी से जूझ रहा हूं, मेरा पूरा परिवार भूखा है, मदद करिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैलो सर... मैं कैंसर से पीड़ित हूं, आर्थिक तंगी से जूझ रहा हूं, मेरा पूरा परिवार भूखा है, मदद करिए
Tue, 31 Mar 2020 05:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 31 Mar 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
खाना देने पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैलो सर...मैं जूही लाल कॉलोनी से बोल रहा हूं। मैं कैंसर से पीड़ित हूं और आर्थिक तंगी से जूझ रहा हूं। मेरा पूरा परिवार भूखा है। मदद की यह गुहार जब कानपुर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची तो अफसरों के निर्देश पर लाल कॉलोनी चौकी प्रभारी पीड़ित के घर गए। उन्होंने परिवार को खाना और राशन भी दिया। साथ ही अपना फोन नंबर देकर जरूरत पड़ने पर बताने को कहा।
पुलिस ने भूखों तक पहुंचाया भोजन
- फोटो : amar ujala
छह मिनट में राशन लेकर पहुंची पीआरवी
सोमवार को दोपहर साढ़े बारह बजे कंट्रोल रूम में दीपक नाम के शख्स ने सूचना दी कि उसके घर के पास रहने वाले किरायेदार कल से भूखे हैं। उनके पास राशन खरीदने के लिए भी पैसा नहीं है।
सोमवार को दोपहर साढ़े बारह बजे कंट्रोल रूम में दीपक नाम के शख्स ने सूचना दी कि उसके घर के पास रहने वाले किरायेदार कल से भूखे हैं। उनके पास राशन खरीदने के लिए भी पैसा नहीं है।
पुलिस ने घर घर पहुंचाया खाना
- फोटो : amar ujala
इस सूचना के छह मिनट बाद पीआरवी नंबर 0447 पर तैनात पुलिसकर्मी रामनिवास यादव, गौरव शुक्ला और चालक मूलचंद खाना व राशन लेकर पहुंच गए। वहीं दो बेटियों के साथ रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के घर पर भी पुलिस ने राशन पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बांटे खाने के पैकट
- फोटो : amar ujala
मैच खेलने वालों की ट्विटर पर शिकायत
पनकी स्थित टेलीफोन कॉलोनी में लॉकडाउन के बावजूद सुबह-शाम भीड़ जुटाकर मैच खेलने वालों की शिकायत एक शख्स ने ट्विटर पर पुलिस से कर दी। इस पर सोमवार को मैच के दौरान पहुंची पुलिस ने कई लोगों को पकड़ लिया।
पनकी स्थित टेलीफोन कॉलोनी में लॉकडाउन के बावजूद सुबह-शाम भीड़ जुटाकर मैच खेलने वालों की शिकायत एक शख्स ने ट्विटर पर पुलिस से कर दी। इस पर सोमवार को मैच के दौरान पहुंची पुलिस ने कई लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस का प्रण कोई नहीं सोएगा भूखा
- फोटो : amar ujala
हालांकि बाद में सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पनकी एसओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की भीड़भाड़ न हो इसके लिए गश्त जारी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।